• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री बघेल ने निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक व स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
01/07/2022
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
cm bhupesh baghel

cm bhupesh baghel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh) ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी तथा तीन दिवसीय स्पाइन एवं आर्थोपेडिक कांफ्रेंस का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री बघेल (CM Bhupesh) ने उपस्थित डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही श्री नारायणा हॉस्पिटल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में श्री नारायणा हॉस्पिटल की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मुम्बई, बैंगलोर सहित अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने निःशुल्क शिविर का लाभ लेने आए लोगों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री (CM Bhupesh) ने दीप प्रज्जवलित कर कांफ्रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणा हॉस्पिटल द्वारा विगत 11 वर्षों में जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया है। इस सफलता में यहां के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- धन के अभाव में इलाज न रुके

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 05 लाख रुपये तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख रुपये तक का उपचार निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन किन्हीं कारणों से बीमार हो जाने पर बेहतर उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है।

मुख्यमंत्री (CM Bhupesh) ने कहा कि वर्तमान समय में नए व गंभीर बीमारियों की पहचान हो रही है, साथ ही इनका उपचार भी संभव हुआ है। राज्य सरकार द्वारा भी इन नए व गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आवश्क सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम को हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुनील खेमका ने भी संबोधित किया व डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी।

Tags: Chattisgarh Newscm bhupesh baghelNational news
Previous Post

पटना आएंगे पीएम मोदी, विस भवन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

Next Post

देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम का लाइसेंस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Cloudburst wreaks havoc in Doda
जम्मू कश्मीर

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाग-बगीचे और खेत बर्बाद

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
Deoghar Airport

देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम का लाइसेंस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़ें

UPPCL

UPPCL ने बढ़ाए अभियंताओं के अधिकार, अब कर सकते है ये कार्य

10/07/2024
Anupam Kher became emotional after completing 37 years in the industry.

इंडस्ट्री में 37 साल पूरे होने पर भावुक हुए ‘अनुपम खेर’ बोले..

24/05/2021
cm yogi

सीएम योगी ने कवाड़ यात्रा का लिया जायजा, कवाड़ियों पर की पुष्प वर्षा

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version