Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जन्माष्टमी पर्व पर पूजी गईं गौ माता, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की गो-सेवा

Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने शुक्रवार को नवाबगंज उन्नाव में गोशाला पहुंचकर गो सेवा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश की सभी गोशालाओं में गोपूजा करने का निर्देश दिया था।

ब्रजेश पाठक ( Brajesh Pathak) ने उन्नाव दौरे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवाबगंज, उन्नाव पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

रामनगरी में एक बार फिर दीपोत्सव में बनेगा नया विश्व रिकार्ड, जलेंगे 14.50 लाख दीप

उप मुख्यमंत्री ने विकास भवन सभागार, उन्नाव में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधिगणों एवं जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।

Exit mobile version