Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सड़क पर ही सुनी फरियादियों की फरियाद

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकारी आवास पर आये फरियादियों की एक-एक करके शिकायत सुनी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जैसे जनपद बहराइच जाने के लिए अपने आवास से बाहर निकले तो उन्हें फरियादियों ने घेर लिया।

इसके उपमुख्यमंत्री ने सड़क पर ही एक-एक करके सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। लखनऊ के अलावा आसपास जिलों से लोग अपनी फरियाद लेकर उपमुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई

गौरतलब है कि, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बहराइच जाने के लिए निकले रहे थे। वो यहां पर एक व्यापारी सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि है। घर से निकलते ही फरियादियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था।

Exit mobile version