• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में फेंकी रूल बुक, हुए सस्पेंड

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 मंगलवार को पेश किया गया। कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में यह बिल विचार और पारित करने के लिए पेश किया था। जिसका संसद में जोरदार विरोध किया गया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन विरोध जताते हुए इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने रूलबुक फेंक दी। संसद की मर्यादा भंग करने पर उन्हें संसद से निलंबित कर दिया गया है।

बिल पर चर्चा के दौरान, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बिल के पास करने के तरीके पर आपत्ति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि हमें सदन के नियमों का सम्मान करते हैं। लेकिन जिस तरह से किसान बिल पास करवाया गया था, उसी तरीके से यह बिल भी पास करवाया जा रहा है। डेरेक ओ ब्रायन उस वक्त गुस्से में थे और उन्होंने संसद की रूलबुक (जो उस वक्त उनके हाथ में थी) को स्पीकर की चेयर की तरफ फेंक दिया। इसके बाद वह सदन से वॉकआउट कर गए।

इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ और विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। सदन में बिल पास होने के बाद, श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सदस्यों के व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने नियम 258 का हवाला देते हुए कहा कि सेक्रेटरी जनरल पर रूल बुक फेंकना अपने आप में आपत्तिजनक अभिव्यक्ति है। सदन के किसी भी सदस्य को खासकर अगर कोई दल का नेता हो, तो ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। वहीं सदन के नेता पियूष गोयल ने भी इस तरह के व्यवहार पर आपत्ति दर्ज करवाई।

हालांकि संसद के प्रसारण में डेरेक ओ ब्रायन को रूलबुक फेंकते दिखाया नहीं गया, लेकिन भूपेंद्र यादव और पियूष गोयल ने अपनी बात ये यह साफ कर दिया कि डेरेक ओ ब्रायन ने सदन में क्या किया था।

आशुतोष टण्डन ने 514 करोड़ रुपये की 58 योजनाओं का किया लोकार्पण

राज्यसभा की कार्यवाही खत्म होने के साथ ही सदन में उनके व्यवहार की आलोचना की गई। साथी ही संसद की मर्यादा भंग करने के इस कृत्य पर उन्हें संसद से निलंबित कर दिया गया। इस फैसले पर संसद में वोटिंग की गई, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

डेरेक ओ ब्रायन ने अपने निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछली बार उन्हें किसान बिल का विरोध करने पर निलंबित किया गया था, और इस बार बीजेपी का विरोध करने पर निलंबित किया गया है, जो खुद संसद का मजाक बना रही है। उम्मीद है कि यह बिल भी जल्दी वापस ले लिया जाएगा।

बता दें कि चुनाव कानून (संशोधन) बिल में आधार को मतदाता सूची से जोड़ने का प्रावधान है। इसके अलावा, यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में पत्नी शब्द को पति/पत्नी शब्द से बदलने का भी प्रस्ताव करता है। आधार को मतदाता सूची से जोड़े जाने को लेकर विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

Tags: delhi newsDerek OBrienNational newsrajyasabha newsTMC
Previous Post

आशुतोष टण्डन ने 514 करोड़ रुपये की 58 योजनाओं का किया लोकार्पण

Next Post

लखनऊ में एक ऐसा घर, जहां सुबह सबसे पहले करते हैं क्रांतिकारियों को नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Women should pay special attention during pregnancy
Main Slider

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

07/05/2026
shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Next Post

लखनऊ में एक ऐसा घर, जहां सुबह सबसे पहले करते हैं क्रांतिकारियों को नमन

यह भी पढ़ें

Banana

पूर्वांचल के फल और सब्जियां ही नहीं बल्कि उसके पत्ते और फूल भी हुए निर्यात

04/09/2023
Mayawati

जनता के पास वोट का सर्वोत्तम लोकतांत्रिक अधिकार: मायावती

09/05/2023
IAF Agniveer Vayu

एयरफोर्स में 12वीं पास वालों को अग्निवीर वायु बनने का मौका, इतनी होगी सैलरी

03/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version