• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में एक ऐसा घर, जहां सुबह सबसे पहले करते हैं क्रांतिकारियों को नमन

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जहां लोग अपने घर के ड्राइंग रूम को खूबसूरत सजावटी चीजों से सजाते हैं या कोई सुंदर सीनरी या अपनी यादगार तस्वीरों सजाते हैं, लेकिन एक घर ऐसा भी है जहां बैठक के कमरें में शहीद क्रांतिकारियों की फोटो लगे हुए हैं। परिवार के लोग सुबह उठकर पहले इन्हीं क्रांतिकारियों को नमन करते हैं, उसके बाद ही दूसरा काम करते हैं। यह घर है लखनऊ में कैसरबाग स्थित उदय खत्री का।

क्रांतिकारी रामकृष्ण खत्री के पुत्र है उदय खत्री

उदय खत्री काकोरी ट्रेन एक्शन के महान क्रांतिकारी रामकृष्ण खत्री के पुत्र हैं, जहां वह अपने पिता और उनके शहीद क्रांतिकारियों साथियों की यादों को आज भी संजोये हुए हैं। इस घर में किसी जमाने में क्रांतिकारियों को बहुत आना होता था, उनकी बैठकें होती थी और अपने संस्मरण सुनाए जाते थे।

उदय खत्री बताते हैं हमारा पूरा जीवन इसी घर में बीता है और पिता जी के साथियों की बातें सुन-सुन कर ही बड़ा हुआ हूं। इसीलिए उनकी बातें आज भी मेरे दिल-ओ-दिमाग ताजा है। बटकेश्वर दत्त बहुत यहां आए, वह अपने संस्मरण बहुत सुनाते थे।

काकोरी ट्रेन एक्शन में रामकृष्ण खत्री को हुई सजा

उदय इतिहास को याद कर बताते हैं कि 09 अगस्त, 1925 को काकोरी ट्रेन एक्शन हुआ था, उसके बाद सभी भाग गए थे। पिताजी को पूणे में अक्टूबर, 1925 को पकड़ा गया था। लखनऊ में काकोरी षडयंत्र केस के नाम से केस चला, जिसमें उन्हें 10 साल की सजा हुई। जहां आज हजरतगंज में जीपीओ है, पहले वह रिंग थिएटर के नाम से जाना जाता था, वहीं पर केस चला था।

पिताजी अपने साथियों के बीच उदासीन स्वामी गोविंद प्रकाश के नाम से जाने जाते थे। वह चोपड़ा परिवार के थे, लेकिन जो पुलिस अधिकारी मि. हॉटन काकोरी केस को बना रहा था, उसको चोपड़ा बोलने दिक्कत हो रही थी, इसलिए उसने सर नेम खत्री लिख दिया। उसके बाद से वह खत्री हो गए। वह बताते हैं कि पिताजी को पहले आगरा जेल में रखा गया था, बाद लखनऊ जेल लाए गए थे। 1935 में यहीं से रिहा हो गए थे।

डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में फेंकी रूल बुक, हुए सस्पेंड

उदय ने बताया कि यहां हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन पार्टी के परमानंद पाण्डेय, बाबा पृथ्वी सिंह आजाद, सचिन नाथ बख्शी, राम दुलारे त्रिवेदी, मुकुंदी लाल, राजकुमार सिंह, प्रेम किशन खन्ना, विष्णु शरण दुबलेश, उपेंद्र नाथ सान्याल सहित अन्य कार्यकर्ता आते थे। इसके बाद हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक पार्टी से दुर्गा भाभी, मनमथ गुप्त, शिव वर्मा, यशपाल व उनकी पत्नी प्रकाशवती पाल, विजय कुमार सिन्हा आदि थे।

वह बताते हैं कि हमारे घर की दीवारों पर शहीद क्रांतिकारियों की तस्वीरें ही लगी हैं क्योंकि इन्हीं शहीदों के कारण ही आज हम स्वतंत्र देश में रह रहे हैं और खुली हवा में श्वांस ले रहे हैं।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में फेंकी रूल बुक, हुए सस्पेंड

Next Post

शबाना से पीएम मोदी ने की बात, नौ माह की बिटिया का खूब किया दुलारा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post

शबाना से पीएम मोदी ने की बात, नौ माह की बिटिया का खूब किया दुलारा

यह भी पढ़ें

Bribe

रिश्वतखोरी में जेई और दो लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

07/06/2024

लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष हॉस्टल के बाहर बम धमाका, छात्रों में दहशत

16/01/2021
phonepe

डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने लॉन्च की ये नई वेबसाइट, जानिए क्यों है खास

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version