• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिथौरागढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता: सीएम धामी

Writer D by Writer D
18/01/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड को लैंड जिहाद का गढ़ बनाया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने निगम चुनाव में भाजपा की मेयर उम्मीदवार कल्पना देवलाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में उपस्थित जनता से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पिथौरागढ़ को आदर्श और सुंदर शहर बनाना है और इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार बने। डबल इंजन सरकार बनने के बाद क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास हो सकेगा और पिथौरागढ़ ग्रीन और क्लीन सिटी बनने की ओर अग्रसर होगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि उत्तराखंड को लैंड जिहाद का गढ़ बनाया। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस राम को काल्पनिक बताती है और राम मंदिर निर्माण पर खिल्ली उड़ाती है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस दो भागों में बंट गई है। लोगों को कांग्रेस के झांसे में नहीं आना चाहिए ।

उन्होंने (CM Dhami) बताया कि प्रदेश में नियम विरुद्ध जमीन खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं, और अब तक 750 मामलों में कार्रवाई जारी है।

उन्होंने (CM Dhami) बागेश्वर में थूक जिहाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्तिक को स्वच्छता का अहसास होना चाहिए। थूक जिहाद करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेस ने अल्मोड़ा के विकास को लेकर कभी नहीं दिखाई गंभीरता: धामी

जनसभा के दौरान युवाओं ने सीएम धामी (CM Dhami) के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं का जोश और उत्साह को देख सीएम धामी को कुछ देर के लिए अपना संबोधन तक रोकना पड़ा। सीएम धामी की अपील के बाद युवाओं ने नारेबाजी बंद की, जिसके बाद संबोधन शुरू हो सका।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री बीना गंगोला, गोविंद, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जगत सिंह खाती, मथुरा दत्त जोशी, वीरेंद्र बल्दिया, केदार जोशी, अंबिका बोरा, डीआर भारती, भगवती पुनेठा, भूपेश, राकेश, दीपक कार्की, किशन भंडारी जी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

कांग्रेस ने अल्मोड़ा के विकास को लेकर कभी नहीं दिखाई गंभीरता: धामी

Next Post

स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Champai Soren

चंपई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन हादसे का शिकार, एक जवान की मौत; 5 अन्य घायल

21/08/2024
Hair

ऑयली बालों की समस्या दूर करेंगे ये कंडीशनर, जानें बनाने का तरीका

20/02/2025
रोहित शर्मा

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में विराट नंबर 1 तो रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर बरकरार

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version