• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष की जाति, धर्म और सांप्रदायिक दंगो की साजिशों का जवाब विकास से देंगे : योगी

Desk by Desk
06/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जाति, धर्म और सांप्रदायिक दंगों की साजिश करने का आराेप लगाते हुए कहा कि एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में हमें अपने विकासपरक प्रयासों से इन अराजक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

श्री योगी ने सोमवार को अपने आवास पर टुंडला सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल, बूथ और सेक्टर प्रभारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष जाति, धर्म और सांप्रदायिक दंगो की साजिश कर रहा है। विपक्ष की साजिश का जवाब हमें विकास से देना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में देश के भीतर एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। पूरी दुनियां इसकी तारीफ कर रही है।

दिल्ली : एंकाउंटर के बाद त्यागी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर, श्रेष्ठ,सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। कुछ अराजकतावादी लोगों को यह उन्नति और यह बदलाव नहीं सुहा रहा। लिहाजा यह लोग लगातार देश में साम्प्रदायिक उन्माद और जातीय हिंसा को बढ़ावा देने की साजिशें कर रहे हैं। हालिया कुछ घटनाओं में इनकी साजिशों का पर्दाफाश भी हुआ है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा है कि एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में हमें अपने विकासपरक प्रयासों से इन अराजक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान जिस तरह संकल्पित होकर आपने जरूरतमंदों की सेवा की वह देश-दुनिया के सामने मिसाल है। आपकी इस सेवा से आम लोगों में पार्टी और आपका सम्मान बढ़ा है। इसकी सराहना पूरी दुनिया कर रही है। जनसंपर्क के दौरान लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित में जो काम किए हैं उनके बारे में भी बताएं। अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए साेशल मीडिया का अधिकतम प्रयोग करें।

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, कई जिलों की बत्ती गुल

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस बार का चुनाव बिल्कुल अलग तरह का होगा। बड़ी सभाएं नहीं होंगी। लिहाजा सारा फोकस 100 प्रतिशत बूथों के गठन और चार-पांच की टोलियां बनाकर घर-घर गहन जनसंपर्क करने पर होना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित के जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता को बताना होगा। उज्ज्वला, सौभाग्य, आयुष्मान भारत, पीएम जनधन, पीएम किसान, आत्मनिर्भर भारत पैकेज, गरीब कल्याण पैकेज, पीएम स्वनिधि, चीनी मिलों का संचलन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, हर घर शौचालय, गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान जैसे प्रयासों ने देश और प्रदेश में समृद्धि की नई बयार लाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पहचान से हर कोई वाकिफ है। एक अराजकता तो दूसरी भ्रष्टाचार का पर्याय है। कांग्रेस के पास कोई जमीन ही नहीं है। लिहाजा आपका किसी दल से कोई मुकाबला ही नहीं है। उपचुनाव वाली सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय है। आपको रिकॉर्ड जीत के लिए प्रयास करना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे कीचड़ की चिंता न करें। याद रखें कि कमल कीचड़ में ही खिलता है। आप सिर्फ और सिर्फ कमल को देखें प्रत्याशी को नहीं। हर घर तक पहुंचे और मतदान के दिन हर किसी का मतदान सुनिश्चत कराएं।

Tags: cm yogiNational newspolitical newsUP PoliticsYogi News
Previous Post

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘रेप स्टेट‘ बना दिया है : अखिलेश

Next Post

नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी : आनंदीबेन

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सम्मेलन में सामाजिक कल्याण से लेकर पर्यावरण तक विषयों पर होगा सार्थक विचार-विमर्श: धामी

10/10/2025
CM Dhami
Main Slider

कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार हर संभव प्रयासरत – मुख्यमंत्री धामी

10/10/2025
Nobel Peace Prize
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप के सपने का “नोबेल” एंड , वेनेज़ुएला की क्वीन ने कर दिया क्लीन बोल्ड!

10/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र मार्ग : सीएम विष्णु देव साय

10/10/2025
CM Yogi listened to the problems of 200 people in Janta Darshan.
उत्तर प्रदेश

घबराइए मत, सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी

10/10/2025
Next Post
आनंदीबेन

नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

UGC NET फेज़ 3 एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

02/03/2023
cm yogi

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर कार्य अगस्त तक करें पूरा : योगी

08/02/2021
Indian Premier League

राजस्थान रॉयल्स को मिली टूर्नामेंट में पहली हार

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version