• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी : आनंदीबेन

Desk by Desk
06/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
आनंदीबेन

आनंदीबेन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नई शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह 21 वीं सदी के भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

श्रीमती पटेल आज राजभवन से द एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज ऑफ इण्डिया (एसोचैम) दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आयोजित वेबिनार को संबोधित कर कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस शिक्षा नीति में देश को ताकतवर बनाने, विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने, नागरिकों को और सशक्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नये अवसर बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। यह शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। नई शिक्षा नीति से भारतीय शिक्षा तंत्र अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के करीब पहुंचेगा।

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग में पंजीकरण आज भी

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। बुनियादी शिक्षा ही बच्चे के भावी जीवन की आधारशिला होती है। नई शिक्षा नीति के तहत मातृभाषा में अध्ययन को महत्व दिया गया है। इससे बाल मन सहजता से पुष्पित और पल्लवित हो सकेगा। इस नीति में नैतिकता, मानवीय मूल्यों तथा संवैधानिक अपेक्षाओं से बच्चों को परिचित कराने की आवश्यकता पर अनेक सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बरसों से चली आ रही शिक्षा व्यवस्था में जो बदलाव लोग चाहते थे, उसका पूरा ध्यान रखा गया है। यह नीति कौशल आधारित समझ और रोजगारपरकता को लेकर बहुत गम्भीर है।

श्रीमती पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स का गठन कर लिया है, जो प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रोड मैप तैयार करेगी, ताकि राज्य शिक्षा प्रणाली में और सुधार हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य अच्छे नागरिक बनाना है। शिक्षा से हर वर्ग को अपेक्षाएं हैं। सभी को अच्छे स्कूल में अच्छी गुणवत्तायुक्त और कौशल सिखाने वाली शिक्षा चाहिए। सभी को ऐसी शिक्षा चाहिए जो जीविकोपार्जन से जोड़े और व्यक्तित्व में आत्मविश्वास उत्पन्न करे।

होम लोन से लेकर क्रेडिट कार्ड के बकाए तक ऐसे उठाएं लाभ

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एसोचैम जैसे संगठन जो उद्योग और व्यावसायिक नोट्स तैयार करने के साथ शैक्षणिक संस्थानों की नेटवर्किंग के मामले में काफी संवेदनशीलता दिखा रही है।

इस अवसर पर एसोचैम के चेयरमैन डाॅ0 प्रशान्त भल्ला, एसोचैम के को-चेयरमैन कुंवर शेखर विजेन्द्र एवं विनीत गुप्ता तथा जनरल सिक्रेटरी दीपक सूद सहित अन्य लोग ऑनलाइन जुड़े ।

Tags: 24ghante online.comNational Newnew education policyनई शिक्षा नीति
Previous Post

विपक्ष की जाति, धर्म और सांप्रदायिक दंगो की साजिशों का जवाब विकास से देंगे : योगी

Next Post

बिहार में दलित नेता की हत्या मामले में चुनाव आयोग करे सख्त कार्रवाई : मायावती

Desk

Desk

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
mayawati

बिहार में दलित नेता की हत्या मामले में चुनाव आयोग करे सख्त कार्रवाई : मायावती

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

LG के इनविटेशन पर केजरीवाल बोले-बैठक में नहीं आ सकते

27/01/2023
LG government now in Delhi

राजधानी में अब LG की सरकार, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

28/04/2021
petrol

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, फटाफट चेक करे अपने शहर के रेट

30/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version