• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुर्गा मां के इन मंदिरों में लगता हैं भक्तों का जमावाड़ा

Writer D by Writer D
26/03/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, यात्रा
0
maa durga

maa durga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मां दुर्गा (Durga Maa) की आराधना का पर्व नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।  वैसे तो देवी मां के दर्शन करने के लिए किसी दिन विशेष की जरूरत नहीं होती बस श्रद्धा चाहिए। लेकिन नवरात्रि के ये नौ दिन में शक्ति की देवी मां दुर्गा को विशेष रूप से समर्पित होते हैं और इसके लिए भक्तगण मंदिरों में दर्शन करने पहुचंते हैं।

वैसे तो देशभर में मातारानी के कई मंदिर हैं लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको दुर्गा देवी (Durga Maa) के कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मां की विशेष कृपा पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। तो आइए जानते हैं देश में स्थित मां दुर्गा के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में…

 

famous temples of durga maa,holidays,travel

माता वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू में स्थित त्रिकूट पर्वत पर मां वैष्णो का निवास है। यहां माता वैष्णो देवी लक्ष्मी, सरस्वती और काली के साथ विराजमान हैं। कलियुग में माता वैष्णो का दर्शन बड़ा ही पुण्यदायी माना गया है। भगवान श्रीराम ने त्रेतायुग में देवी त्रिकूटा जिन्हें माता वैष्णो कहते हैं उन्हें इस स्थान पर रहकर कलियुग के अंत तक भक्तों के कष्ट दूर करने का आदेश दिया था। उस समय से देवी अपनी माताओं के संग यहां वास करती हैं और भगवान के कल्कि अवतार का प्रतीक्षा कर रही हैं। नवरात्र में माता के इस दरबार में दर्शन कर पाना बड़े ही सौभाग्य से होता है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

नैना देवी मंदिर

ऐसा माना जाता नैनीताल का नाम नैना देवी मंदिर के ऊपर ही रखा गया है। जो अपनी परामर्श शक्ति और लोकप्रियता के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में दो नैन हैं जो नैना देवी के माने जाते हैं, यह मंदिर नैना देवी को समर्पित है। इस मंदिर में सती के शक्ति रूप की पूजा होती है। कहा जाता है कि जब भगवान शिव सती के मृत शरीर को लेकर जब कैलाश पर्वत जा रहे थे तब इसी रास्ते में देवी सती के नेत्र गिरे थे। इसीलिए इस जगह पर इन मंदिर की स्थापना की गई थी।

famous temples of durga maa,holidays,travel

मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर

बिहार के बक्सर में तकरीबन 400 साल पहले ‘मां त्रिपुर सुदंरी’ मंदिर का निर्माण हुआ था। कहा जाता है कि इसका निर्माण तांत्रिक भवानी मिश्र ने किया था। यहां मंदिर में प्रवेश करते हैं अद्भुत शक्ति का आभास होता है। साथ ही मध्य रात्रि में मंदिर परिसर से आवाजें आनी शुरू हो जाती हैं। पुजारी बताते हैं कि यह आवाजें मां की प्रतिमाओं के आपस में बात करने से आती हैं। हालांकि इस मंदिर से आने वाली आवाजों पर पुरातत्व विज्ञानियों ने कई बार शोध भी किया गया लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिल सका। इसके बाद यह शोध भी बंद कर दिए गए। वासंतिक हो या शारदीय यहां साधकों की भीड़ लगी रहती है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

कामाख्या देवी मंदिर

गुवाहाटी से तक़रीबन 8 किलोमीटर दूर कामाख्या में यह मंदिर स्तोत है जो असम की राजधानी दिसपुर के पास है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है, जिससे विशाल तांत्रिक महत्त्व जुड़ा हुआ है। यह मंदिर नीलाचल पर्वत पर बना हुआ है। वर्तमान में यह तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल माना जाता है। यह हिन्दू धर्म के अनुसार 51 शक्तिपीठ में से एक है और सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में गिना जाता है। इस मंदिर की अपनी अनेक विशेषतायें हैं जो अपने आश्चर्यों से भक्तों को आश्चर्य कर देती हैं। अगर आप भी इस मंदिर के आश्चर्यों को अपने अपनी आँखों से देखना चाहते हैं तो यहाँ अवश्य आएं।

famous temples of durga maa,holidays,travel

दुर्गा परमेश्वरी मंदिर

मंगलूरू स्थित दुर्गा परमेश्वरी मंदिर को एक खास परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां पर अग्नि केलि नाम की एक परंपरा के तहत भक्त एक-दूसरे पर अंगारे फेंकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है। जानकारी के अनुसार ये खेल दो गांव आतुर और कलत्तुर के लोगों के बीच खेला जाता है। मंदिर में सबसे पहले देवी की शोभा यात्रा निकाली जाती है, जिसके बाद सभी तालाब में डुबकी लगाते हैं। फिर अलग- अलग गुट बना लेते हैं। अपने अपने हाथों में नारियल की छाल से बनी मशाल लेकर एक दूसरे के विरोध में खड़े हो जाते हैं। फिर मशालों जलाकर इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। नवरात्र पर यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

करणी माता मंदिर

राजस्थान के ऐतिहासिक शहर बीकानेर से तक़रीबन 30 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव देशनोक की सीमा पर यह अद्भुत मंदिर स्थित है, जो जोधपुर के सड़क मार्ग पर ही पड़ता है। इस मंदिर के करामाती आश्चर्य इसे देवी के भक्तों के बीच खासा लोकप्रिय बनाते हैं। इस मंदिर को चूहे वाला मंदिर के नाम से भी जानते हैं। इस मंदिर में हज़ारों लाखों चूहों को देख भक्त दंग रह जाते हैं। इसकी ख़ास बात यह है कि इतने चूहे होने के बावजूद यहाँ कोई महामारी का खतरा नहीं होता। अनेकों भक्तों का मत है कि करनी माता साक्षात दुर्गा देवी का अवतार थीं, जो यहाँ तक़रीबन साढ़े सात सौ वर्ष पूर्व यहाँ पर बनी एक गुफा में रहकर अपने इष्ट देव की पूजा किया करती थीं। इसलिए यहाँ यह भव्य मंदिर स्थापित किया गया था।

famous temples of durga maa,holidays,travel

दक्षिणेश्वर काली मंदिर

कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित यह मंदिर भक्तों की अगाध श्रद्धा का केंद्र है। इस मंदिर की स्थापना के बारे में कहा जाता है कि जान बाजार की जमींदार रानी रासमणि को मां काली ने स्वप्न में दर्शन दिया साथ ही मंदिर निर्माण कराए जाने का भी निर्देश दिया। इसके बाद 1847 में दक्षिणेश्वर मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। यह मंदिर स्वामी रामकृष्ण परमहंस की कर्मभूमि भी रही है। यूं तो यहां सालभर भक्त आते-जाते रहते हैं लेकिन नवरात्र के दिनों में यहां पर देवी के दर्शन का विशेष लाभ माना गया है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

अधर देवी मंदिर (अर्बुदा देवी)

राजस्थान का एक मात्र खूबसूरत हिल स्टेशन माउंट आबू जितना की अपनी खूबसूरती और ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है उतना ही यह अधर देवी मंदिर के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। अधर देवी दुर्गा के नौ रूपों में से एक कात्यायनी का रूप हैं। जो देश की 52 शक्तिपीठों में छठा शक्तिपीठ में गिना जाता है। जहाँ भगवान शिव के तांडव के समय माता पार्वती का अधर यहीं गिरा था। यह मंदिर तीन नामों से जाना जाता है- अर्बुदा देवी,अधर देवी और अम्बिका देवी। कहा जाता है कि यह मंदिर साढ़े पांच साल पुराना है। चूँकि यहाँ माता पार्वती था इसलिए इसका नाम अधर पड़ गया। ऐसा माना जाता है की जब भगवान शिव ने माता पार्वती के शरीर पर तांडव किया था तब उसी दौरान माता पार्वती के होंठ इसी स्थल पर गिरे थे।

famous temples of durga maa,holidays,travel

श्री महालक्ष्मी मंदिर

कोल्हापुर में स्थापित यह मंदिर प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण चालुक्य साम्राज्य के द्वारा करवाया गया माना जाता है। इस मंदिर में मां के महालक्ष्मी के स्वरूप की आराधना की जाती है। यहां भगवान विष्णु मां के साथ विराजते हैं। इसके अलावा इस मंदिर की खासियत है कि यहां सूर्य भगवान साल में दो बार मां महालक्ष्मी के चरणों को छूकर पूजा करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान इस मंदिर में 3 दिन का विशेष उत्सव भी होता है। यह दृश्य हर साल ‘रथ सप्तमी’ पर लोगों को जनवरी माह में देखने को मिलता है। कहते हैं कि इस मंदिर में भक्त के मन में जो भी विचार आता है, मां की कृपा से वह पूरा जाता है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

दुर्गा (Durga) मंदिर

वाराणसी का यह भव्य मंदिर माता दुर्गा (Durga Maa) को समर्पित है। माना जाता है की यह मंदिर 18 वीं शताब्दी में निर्माण गया था जिसे बंगाल की एक रानी ने बनवाया था। इस मंदिर में एक दुर्गा कुण्ड है जो इस मंदिर का अहम हिस्सा है। नवरात्र में यह मंदिर देखने योग्य होता है। इस मंदिर की साज-सज्जा ऐसी होती है जैसे मानों नई नवेली दुल्हन हो। यहाँ आप दुर्गा देवी का आशीर्वाद और देवी के दरबार में हाज़िरी लगाने के लिए आ सकते हैं। जहाँ देवी खुद कामनाएं सुनती हैं।

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2023Durga Maa
Previous Post

आज करें माँ स्कंदमाता की उपासना, जानें पूजा -विधि और मंत्र

Next Post

डिजिटल हो रहा उत्तराखंड, 30 लाख से अधिक बन चुकी हैं हेल्थ आईडी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
Main Slider

CM योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार से दबोचकर यूपी लाई STF

31/03/2026
Bleach
फैशन/शैली

ब्‍लीच के बाद चेहरे पर होती है जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

31/03/2026
Cucumber Mocktail
खाना-खजाना

खीरे का सलाद नहीं बनाएं टेस्टी मॉकटेल, नोट करें ये रेसिपी

31/03/2026
Next Post
Abha ID

डिजिटल हो रहा उत्तराखंड, 30 लाख से अधिक बन चुकी हैं हेल्थ आईडी

यह भी पढ़ें

Loan

ऑटो लोन लेने से पहले जान ले ये जरूरी बात, नहीं होगा नुकसान

01/11/2021
Karela Pakoras

इन पकोडों को खाकर झूम उठेंगे आप, चटपटा होता है इनका स्वाद

06/09/2025
cm yogi

सीएम योगी ने 1.90 लाख उद्यमियों को वितरित किया 16 हजार करोड़ का ऋण

30/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version