• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने 1.90 लाख उद्यमियों को वितरित किया 16 हजार करोड़ का ऋण

Writer D by Writer D
30/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां लोकभवन में एमएसएमई लोन मेला (MSME Loan Mela) के दौरान रोजगारपरक योजनाओं के 1.90 लाख लाभार्थियों को 16 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। यह ऋण वितरण कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 की 2.95 लाख रुपये की वार्षिक ऋण योजना का भी शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले यह क्षेत्र उपेक्षित था। राज्य में भाजपा सरकार बनी तो इस पर काम शुरू किया गया। यह हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। प्रदेश कृषि से इतर कोई रोजगार के साधन नहीं थे। उसमें भी 200 विकास खंड डार्क जोन घोषित कर दिया गया था। केंद्र के सहयोग और पैसे की कमी नहीं थी। हमारी सरकार आई तो कृषि क्षेत्र को ही आगे नहीं बढ़ाया बल्कि परंपरागत योजना को आगे बढ़ाने के लिए 2018 में ओडीओपी योजना शुरू की गई। इस योजना के बलबूते 88 हजार करोड़ से बढ़कर एक लाख 55 हजार करोड़ का निर्यात हम कर रहे हैं।

लखनऊ से ‘वृहद ऋण मेला’ के अंतर्गत 1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को ₹16,000 करोड़ का ऋण वितरण और ‘वार्षिक ऋण योजना’ का शुभारंभ… https://t.co/PoodIloqza

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 30, 2022

नौकरी देने वाला नौजवान

उत्तर प्रदेश में कहा जाता था कि यहां ज्यादा लोगों को लोन दिया जाना चाहिए। किसे ऋण देना है, यह किसी को पता नहीं था। आज उन परम्परागत उद्योगों से जुड़े लोगों के चेहरे पर चमक है। इन योजनाओं ने नौकरी देने वाला नौजवान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हमें नौकरी खोजने वाला भटकता हुआ नौजवान चाहिए या नौकरी देने वाला नौजवान।

पारिवारिक कार्ड जारी करेगी सरकार

जिन परिवारों को सरकारी नौकरी नहीं मिली है, सरकार उन्हें रोजगार से जोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पारिवारिक कार्ड जारी किया जाएगा। ऐसे परिवारों की मैपिंग की जाएगी जिन्हें नौकरी नहीं मिली है। उन परिवारों को नौकरी या रोजगार से जोड़ा जाएगा। मतलब हर परिवार को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस मेले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना के लाभार्थी शामिल हैं।

ओडीओपी के पांच सुविधा केंद्रों का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस कार्यक्रम के दौरान ओडीओपी के पांच कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया। इनमें आगरा, अम्बेडकरनगर, सीतापुर, आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर ओडीओपी के पांच सुविधा केंद्रों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सभी सुविधा केंद्रों के संचालकों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। सबको शुभकामनाएं दीं और सरकार की तरफ से हर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

8 जुलाई को लखनऊ आएंगी NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच लोग कहते थे कि अगर हम बेरिंग लगाकर कर फैक्टरी लेकर जा पाते तो चले जाते। पिछले पांच वर्षों में योगी के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। आज एक लाख 55 हजार करोड़ का निर्यात हो रहा है। प्रदेश में अमन चैन और शांति होगी तब ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री योगी ने यह सब करके दिखाया। यह सब तब हुआ जब दो साल कोरोना का सामना करना पड़ा। हम लोन देने के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहे हैं। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित किया गया है। देशभर के उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। एमएसएमई सेक्टर के उद्यमियों को इस ऋण मेले से लाभ होगा।

एमेजॉन के साथ एमओयू

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि सिडबी द्वारा 35 जिलों में स्वावलंबी केंद्र बनाए जा रहे हैं। एमएसएमई के उत्पाद को बड़ी बाजार मिले इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार और एमेजॉन के साथ एमओयू होगा। अगले वर्ष की दो लाख 95 हजार करोड़ की ऋण योजना है।

Tags: cm yogiLucknow Newsmasme loan melamsme loan fairएमएसएमई लोन मेला
Previous Post

8 जुलाई को लखनऊ आएंगी NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

Next Post

धामी सरकार के पूरे हुए 100 दिन, हरीश रावत ने मंत्रियों पर कसा तंज

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
harish rawat

धामी सरकार के पूरे हुए 100 दिन, हरीश रावत ने मंत्रियों पर कसा तंज

यह भी पढ़ें

Tehri Lake

टिहरी झील में 24 नवंबर से होगा अंतर्राष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल

16/11/2023
Electoral Bond Scam

Electoral Bond Scam: बॉन्ड नंबर का खुलासा करें SBI, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

15/03/2024
Burning Bus

आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, टोलकर्मियों ने बचाई लोगों की जान

13/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version