• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Writer D by Writer D
13/07/2022
in उत्तर प्रदेश, कासगंज, धर्म
0
guru purnima

guru purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचे भक्तों ने गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाई। घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। देवालयोँ एवं संतों के आश्रमोँ में भी गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया।

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर्व के रूप में मनाया जाता है। पर्व के चलते बुधवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंची। हर हर गंगे के उद्घोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब के तमाम श्रद्धालुओ ने गंगा घाटों पर स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए।

शूकर क्षेत्र सोरों स्थित हरिपदी गंगा, कछला, लहरा, कादरगंज सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही होमवर्क कर चुका था। घाटों पर पीएसी, पुलिस के जवान तैनात थे। गोताखोर भी तैनात रहे। इसके अलावा बाहरी प्रदेशों से आने वाले वाहनों की व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस पूरे दिन मशक्कत करती रही। गंगा घाटों पर बने आश्रम एवं दे वालों में शिष्यों ने अपने गुरुओं का पूजन अर्चन कर इस पर्व को संपन्न किया।

शहर में भी मनाया गया गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर्व

शहर के नदरई गेट स्थित गंगा देवी माहेश्वरी भवन में गायत्री परिवार द्वारा पांच कुंडीय हवन यज्ञ एवं प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गायत्री परिवार सहित तमाम आमंत्रित लोग मौजूद रहे। गायत्री परिवार के प्रमुख रमन किशोर पल्तानी ने बताया कि प्रातः 10 बजे से हवन यज्ञ प्रारंभ हुए। आहुतियां दी गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा आमंत्रित लोग भी कार्यक्रम में शामिल रहे। दोपहर को प्रसादी का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने गुरु पूर्णिमा की दी बधाई, बोले- सभी देवतुल्य गुरुजनों को नमन

इसी क्रम में प्रभु पार्क स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ शशिलता चौहान के आवास पर भी गुरु पूर्णिमा पर्व का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। बाबा राम सिंह गहलोत, कबीर प्रताप सिंह, राजीव चौहान, रोहन सिंह चौहान, विजय चौहान, विकास चौहान सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Gangaguru purnimaGuru Purnima 2022kasganj newsup news
Previous Post

सीएम धामी ने ‘ज्योति छात्रवृति’ एवं ‘विजय’ छात्रवृति का शुभारंभ किया

Next Post

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से लोगों को भटका रही भाजपा: मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Next Post
Mayawati

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से लोगों को भटका रही भाजपा: मायावती

यह भी पढ़ें

solar power

प्रदेश के 1500 ग्राम पंचायत सौर ऊर्जा से होंगे रोशन

31/08/2022
आईएएस एनपी पांडेय को किया सस्पेंड

पंचायत चुनाव में चक्रानुक्रमणीय आरक्षण लागू कर योगी ने साधे एक तीर से कई निशाने

05/03/2021
Haryana students

हरियाणा में छात्रों को कंपार्टमेंट में पास होने के लिए मिलेगा एक और मौका

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version