• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के 1500 ग्राम पंचायत सौर ऊर्जा से होंगे रोशन

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
solar power

solar power

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के गांवों को अब सौर ऊर्जा (Solar Energy) के माध्यम से रोशन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने योजना बना ली है। पहली किश्त में 1500 गांवों में सोलर लाइट (Solar Light)  लगाए जाने की योजना है। इसके लिए हर जिले के 20 गांवों का चयन किया जाना है। ये सोलर लाइटें बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के अंतर्गत लगाये जाने हैं।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिये हैं। अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत (Solar Energy) विभाग की ओर से जारी पत्रांक संख्या 33/ 2022/754/87-अति0ऊ0स्रो0वि0/2022 में कहा गया है कि बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के अंतर्गत सार्वजनिक पथ प्रकाश की व्यवस्था एक मूलभूत आवश्यकता है। सौर ऊर्जा (Solar Energy) के माध्यम से पथ प्रकाश की व्यवस्था होने पर ग्राम में सामाजिक उत्थान के साथ-साथ ग्रामीण परिवेश में कार्य क्षमता, सामाजिक सुरक्षा आदि के बोध के साथ ही स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो सकेगा।

इसके अंतर्गत हर जिले के 20 ग्राम पंचायतों का चयन करने के लिए कहा गया है। इन जिलों में यह देखा जाएगा कि हर विधानसभा के बराबर-बराबर ग्राम पंचायत चयनिक किये जायं। इसके लिए ग्राम पंचायतों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित होगी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा सदस्य-सचिव होंगे।

ACS गृह अवनीश अवस्थी को आज मिलेगा रिटायरमेंट या एक्सटेंशन, सस्पेंस बरकरार

समिति द्वारा चयन किये जाने के बाद ग्राम पंचायतों की सूची यूपीनेडा को उपलब्ध करायी जानी है। चयनित ग्राम पंचायत में 30 घर पर एक लाइट का औसत मानक रखा गया है, जिससे कि प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो सके। एक ग्राम पंचायत में 10 लाइट लगाया जाएगा। लाइटों को लगाए जाने में यह भी ध्यान रखा जाना है कि किसी निजी भूमि अथवा बाउंड्री के अंदर सोलर लाइट न लगे। छाया रहित सार्वजनिक स्थलों का ही चिंह्नाकन किया जाएगा।

इन सोलर लाइटों (Solar Lights) का पांच वर्ष तक रख-रखाव भी कार्यदायी संस्था ही करेगी। इसी आधार पर उस संस्था से अनुबंध होगा। वारंटी अवधि के बाद भी ग्राम पंचायत संयंत्रों की क्रियाशीलता पर ध्यान देगा। वारंटी अवधि में संयंत्रों के निष्क्रिय होने की स्थिति में शिकायत करने के लिए टोल फ्री नम्बर भी दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों का चयन करने के बाद 15 सितंबर तक यूपीनेडा को सूची उपलब्ध करानी है। इसके बाद 30 सितंबर तक यूपीनेडा अनुबंधित फर्म को वर्क आर्डर जारी कर देगा। एक अक्टूबर से जनवरी 2023 तक संयंत्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया जाना है।

Tags: Lucknow Newssolar lightup news
Previous Post

इनकम टैक्स का ताबड़तोड़ एक्शन, लखनऊ और दिल्ली समेत कई जगहों पर छापा

Next Post

सपा दफ्तर के बाहर चला नगर निगम का बुलडोजर, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhado Month
Main Slider

कब से शुरू हो रहा भादो, जानें तिथि और इसका खास महत्व

19/08/2026
A PAC jawan saved a youth who was drowning in the Rapti River.
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में राप्ती नदी में डूब रहे युवक के लिए फरिश्ता बने पीएसी जवान, सकुशल बचाया

18/08/2026
CM Yogi
Main Slider

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

18/08/2026
Kalpeshwar Dham
Main Slider

कल्पेश्वर धाम में कुदरत का कहर, मलबे में दबा मंदिर परिसर

18/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले सैफई सिंडिकेट तक सीमित था प्रदेश का विकास : मुख्यमंत्री

18/08/2026
Next Post
encroachment removal campaign

सपा दफ्तर के बाहर चला नगर निगम का बुलडोजर, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

illegal liquor

38 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

07/02/2021
Rice calories

चावल का ज्यादा सेवन हो सकता है आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा

13/06/2021
Keshav Prasad Maurya

कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version