Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

लखनऊ। अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी रहे पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई है।

धनंजय सिंह को 25-25 हजार के दो पर्सनल बांड पर जमानत दी गई है। इस दौरान उसके कई समर्थक और वकील मौजूद रहे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। धनंजय पर हत्यारों की मदद करने का आरोप था। अजीत सिंह हत्याकांड मामले में धनंजय सिंह को कोर्ट भगोड़ा भी घोषित कर चुकी है।

ये था पूरा मामला

राजधानी लखनऊ में विभूति खंड स्थित कठौता चौराहे पर छह जनवरी 2021  को शाम 8.30 बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर अजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसमें उसका साथी मोहर सिंह और एक राहगीर आकाश यादव भी घायल हुआ था।

30 महीने के बाद जेल से निकली खुशी दुबे, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत

मोहर सिंह की तहरीर पर आजमगढ़ के अखंड सिंह व कुंटू सिंह, शूटर गिरधारी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में जांच के दौरान 11 और आरोपी बनाए। इनमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उनका करीबी विपुल सिंह और शूटर रवि यादव शामिल था जबकि इस हत्याकांड के मुख्य शूटर गिरधारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

Exit mobile version