Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत में सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में धोनी का नाम सबसे आगे

नई दिल्ली| टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई भी इंटरनैशनल मैच नहीं खेला है। करीब एक साल क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के बावजूद धोनी जुलाई 2020 में भारत में सबसे पॉपुलर खिलाड़ी रहे। इस मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। ऑर्मैक्स मीडिया ने जुलाई 2020 में भारत में सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें धोनी टॉप पर हैं। धोनी भले क्रिकेट के मैदान से दूर हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।

कोरोना वायरस के चलते IPL 2020 के दौरान नहीं नजर आएंगी साक्षी-जीवा

ऑर्मैक्स मीडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐसे 10 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जो जुलाई 2020 में सबसे ज्यादा पॉपुलर रहे। धोनी का बर्थडे 7 जुलाई को होता है, ऐसे में माना जा रहा है कि वो अपने बर्थडे के कारण भी इस लिस्ट में टॉप पर रहे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली, तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और चौथे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। पांचवें नंबर पर मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर कहे जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।

करुण नायर के कोविड-19 पॉजिटिव की खबर भड़के सतीश मेनन

कोविड-19 महामारी के चलते तमाम खेल इवेंट्स मार्च के बाद से स्थगित या रद्द किए गए। भारत में सबसे पॉपुलर टॉप-10 खिलाड़ियों में सात तो क्रिकेटर्स ही हैं। छठे नंबर पर इस लिस्ट में भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा हैं, जबकि सातवें नंबर पर दुनिया के महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनल मेस्सी हैं। इसके बाद युवराज सिंह, सौरव गांगुली और हार्दिक पांड्या क्रम से 8वें, 9वें और 10वें नंबर पर हैं।

Exit mobile version