Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक जमाने का नाम और एक अच्छे इंसान का नाम धोनी : शोएब अख्तर

नई दिल्ली| पिछले साल भर से धोनी के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने संन्यास की जानकारी दी और इन अटकलों पर विराम लगा दिया। धोनी के रिटायमेंट की खबर पर दुनिया भर के क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शोएब अख्तर ने धोनी के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धोनी की तारीफ और उनके जुड़ी यादों की बात कर रहे हैं।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाकर धोनी आईपीएल से भी ले सकते हैं, संन्यास

शुरुआत करते हुए वह कहते हैं- एक जमाने का नाम, एक युग और एक अच्छे इंसान का नाम धोनी… एम धोनी रिटायर हो गए हैं। एक बहुत बड़ा नाम, एक बहुत बड़ा इंसान और एक बहुत बड़ा कप्तान जिसने साबित किया कि हिंदुस्तान बाहर जाकर जीत सकता है और होम सीरीज के अलावा भी जीत सकता है।

अख्तर ने 2004-05 के उस दौरे को भी याद किया, जब पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की थी। उस दौरे पर मुशर्रफ ने धोनी के हेयरस्टाइल की तारीफ की थी और कहा था कि वह अपने बालों को नहीं कटवाएं। शोएब अख्तर ने विकेटकीपर की क्रिकेटिंग सेंस की तारीफ की और कहा कि यह वह था, जिसने उन्हें अन्य क्रिकेटरों से अलग रखा।

उन्होंने खेल समाप्त किया और मैदान से बाहर चले गए। अख्तर ने इस पल को धोनी की जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल बताया। उन्होंने कहा कि 2011 तक उनका सफर किसी सपने की तरह रहा। उन्होंने कहा कि धोनी महिमा, श्रेय, मनुहार और प्रशंसा के पात्र हैं।

उन्होंने अबतक 350 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। धोनी ने भारत के लिए 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए हैं।

अनुराधा डोडाबल्लापुर ने 4 गेंदों पर लिया लगातार 4 विकेट

किसी भी कप्तान के लिए अब इस रिकॉर्ड तोड़ पाना इसलिए नामुमकिन है, क्योंकि आईसीसी ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस टूर्नामेंट को ही खत्म कर दिया है। अब कोई और कप्तान वर्ल्ड टी20, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के तीनों खिताब नहीं जीत पाएगा। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब भारत ने धोनी की ही कप्तानी में जीते हैं।

Exit mobile version