Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिनेश गुणवर्धने बने श्री लंका के नए प्रधानमंत्री

Dinesh Gunawardene

Dinesh Gunawardene

कोलंबो। आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका में राजनीतिक हलचल के बीच दिनेश गुणवर्धने (Dinesh Gunawardene) को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। कोलंबो स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में उन्होंने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। दिनेश गुणवर्धने को पूर्व गोटोबाया सरकार का करीबी माना जाता है। वह गृहमंत्री रह चुके हैं।

इसी सप्ताह रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका के सांसदों ने नया राष्ट्रपति चुना था। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद विक्रमसिंघे ने पूर्व राष्ट्रपतियों महिंदा राजपक्षे तथा मैत्रिपाल सिरसेन से सहयोग मांगा था।

उन्होंने कहा था कि देश इस समय बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है और आगे बड़ी चुनौतियां सामने आने वाली हैं।

चलती ट्रेन बनी आग का गोला, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

गौरतलब है कि गुणवर्धने (Dinesh Gunawardene) सहित कैबिनेट में वही नेता शामिल किए गए हैं, जो विक्रमसिंघे के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहने के दौरान इनके मंत्रिमंडल के सदस्य थे। वहीं, विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के वास्ते राहत सौदे के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ चल रही बातचीत को निरंतरता मिलेगी।

Exit mobile version