• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड व उप्र के बीच परिसंपत्तियों के विवाद का हुआ निपटारा : मुख्यमंत्री पुष्कर

Writer D by Writer D
19/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के दौरे को सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि 21 वर्षों से उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के बीच चल रही परिसंपत्तियों का विवाद निपट गया है। समझौते के मुताबिक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम उत्तरांचल परिवहन निगम को 205 करोड़ की लंबित देनदारी का भुगतान करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड का बड़े भाई-छोटे भाई का रिश्ता है।

चंपावत जाने से पहले पंतनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सह्रदयता के कारण उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल के बीच लंबित मामलों का निस्तारण हो सका है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग से संबंधित 5700 हेक्टेयर भूमि तथा 1700 भवन हैं, सर्वे के उपरांत जिस भूमि व भवनों पर उत्तर प्रदेश का अधिकार होगा वह उन्हें मिल जाएंगी। बाकी पर उत्तरांचल का स्वामित्व हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल परिवहन निगम को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से 205 करोड़ रुपये का लंबित भुगतान मिलेगा। इसके अलावा किच्छा में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के बस स्टैंड की भूमि भी उत्तराखंड को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि आवास विकास की परिसंपत्तियों में देनदारी तथा संपत्ति का 50-50 फीसदी बंटवारा किए जाने का भी निर्णय लिया गया है।

कृषि कानून वापस लेने पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री के कदम का किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला उधम सिंह नगर में नानक सागर, धोरा, बेगुल जलाशयों में साहसिक पर्यटन व वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां शुरू की जाएंगी, जबकि बनबसा तथा किच्छा के क्षतिग्रस्त जलाशयों का उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग पुनर्निर्माण कराएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बीच चल रहे कानूनी मुकदमों को भी वापस लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री के पंतनगर पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, भाजपा नेता विकास शर्मा तथा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना ने उनका स्वागत किया।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

BEL में सीनियर इंजीनियर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

Next Post

लद्दाख से प्रयागराज जा रही आर्मी की जीप पलटने से कई जवान घायल, दो गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी का काशी दौरा (कर्टेन रेजर): बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

06/11/2025
CM Yogi
बिहार

पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए मोदी को गाली देते हैंः योगी

06/11/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

06/11/2025
Next Post
accident

लद्दाख से प्रयागराज जा रही आर्मी की जीप पलटने से कई जवान घायल, दो गंभीर

यह भी पढ़ें

pm modi, boris johnson

भारत को सप्लाई के लिए हमारे पास वैक्सीन की सरप्लस डोज नहीं : बोरिस

29/04/2021
Business

व्यापार में होगी दिन दूनी रात चौगानी तरक्की, बस करें ये आसान उपाय

06/12/2024

ललितपुर रेप केस: सपा-बसपा जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपी मिर्जापुर से गिरफ्तार

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version