• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी के जनपद प्रवास से विकास को गति, आमजन से सीधे कर रहे हैं संवाद

Writer D by Writer D
13/11/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का जनपद प्रवास कार्यक्रम सफल साबित हो रहा है। इस दौरान वह विकास योजनाओं की समीक्षा, लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही आम लोगों के साथ सीधा संवाद भी स्थापित कर रहे हैं। युवाओं और मातृशक्ति के साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर परिचर्चा को मुख्यमंत्री खासी तवज्जो दे रहे हैं। अब तक धामी (CM Dhami) राज्य के 13 में से 6 जिलों में प्रवास कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुछ समय पहले निर्णय लिया था कि वह शुक्रवार और शनिवार को जनपदों के भ्रमण व प्रवास पर रहेंगे। इसी निर्णय के तहत वह अब तक 6 जिलों रुद्रप्रयाग, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ का प्रवास कर चुके हैं।

प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति और उन पर हुए अमल की जानकारी भी ले रहे हैं। समीक्षा बैठकों में  धामी (CM Dhami) लापरवाह और गैरजिम्मेदार अधिकारियों के पेंच कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अधिकारियों को पूरे होमवर्क और रोडमैप के साथ बैठकों में आने के निर्देश दिए गए हैं। उनके सख्त रवैये से जिला स्तर के अधिकारी हलकान हैं।

समीक्षा बैठकों के साथ ही मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। सरकारी सिस्टम के फीडबैक के साथ ही स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी उन्हें जनता से मिल रही है। सुबह और शाम के पैदल सैर के दौरान वह स्थानीय व्यापारियों, किसानों और महिलाओं से बातचीत कर रहे हैं। रविवार की शाम मुख्यमंत्री सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के प्रवास से लौटे।

प्रातः काल वह भ्रमण पर निकले तो उन्होंने  नवीन बोरा के प्रतिष्ठान पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने प्रतिदिन की बिक्री समेत परिवार के दूसरे सदस्यों और गुजर बसर की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने यहां स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से चाय के साथ चर्चा की। तभी पिकनिक पर जा रहे स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों पर नज़र पड़ी तो मुख्यमंत्री स्कूल बस में चढ़कर सभी बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

पिथौरागढ़ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का गृह जनपद है। उनका पैतृक गांव हरखोला (कनालीछिना ब्लॉक) है जहां उनकी प्राथमिक शिक्षा हुई थी। बचपन के कई साथी भी उनसे मुलाकात करने पिथौरागढ़ पहुंचे। बड़ी आत्मीयता के साथ  धामी (CM Dhami) ने अपने पुराने साथियों के साथ समय बिताया।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

आलिया-रणबीर कपूर की नन्ही परी से मिलना नहीं आसान, पूरी करनी होंगी ये शर्तें

Next Post

खिचड़ी मेला को गांव-गांव तक मिलेगी परिवहन की सुविधा: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

divyangjan
उत्तर प्रदेश

सरकारी भवनों को दिव्यांग हितैषी बना रही योगी सरकार

27/10/2025
CM Dhami
राजनीति

छठ पर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक:

27/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय ने छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

27/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सीएम साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

27/10/2025
The BJP has expelled four leaders from the party.
बिहार

बिहार चुनाव: जेडीयू के बाद बीजेपी का बड़ा एक्शन, इन दिग्गज नेताओं को पार्टी से निकाला

27/10/2025
Next Post
CM Yogi

खिचड़ी मेला को गांव-गांव तक मिलेगी परिवहन की सुविधा: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

कानपुर से CM योगी ने विपक्ष पर किया हमला, बोले- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली

30/09/2021
Kisan Congress

किसान कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मंच हुआ धड़ाम, कई नेता और कार्यकर्ता घायल

10/03/2025
arrested

मामूली विवाद में मासूम की हत्या कर घर में दफनाया, महिला सहित तीन गिरफ्तार

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version