• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी भवनों को दिव्यांग हितैषी बना रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
27/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
divyangjan

divyangjan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों (Divyangjan) के सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2025-26 में सुगम्य भारत अभियान के दूसरे चरण के तहत राजधानी लखनऊ के पांच प्रमुख सरकारी भवनों को दिव्यांगजन हितैषी बनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए बकायदा 12 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पर स्वीकृत कर ली गई है। यह न केवल दिव्यांगों (Divyangjan) के लिए सरकारी भवनों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि सरकारी कार्यालयों को सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।

जनकल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही योगी सरकार सुगम्य भारत अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांगजनों (Divyangjan) के लिए पूर्णतः सुलभ बना रही है। योगी सरकार ने इसे प्रदेश स्तर पर जोर-शोर से लागू किया है। भवनों का चिन्हित किया जा रहा है। इसके दूसरे चरण में लखनऊ के पांच भवनों को चिन्हित किया गया है। इसमें योजना भवन (हैवलॉक रोड), सिंचाई भवन (कैनाल कालोनी, कैन्ट रोड), जिला सेवायोजन कार्यालय (लालबाग), विकास अनुवेषण, मूल्यांकन एवं प्रयोग तथा प्रशिक्षण प्रभाग (कालाकांकर हाउस, पुराना हैदराबाद) और सूडा नवचेतना केंद्र (10 अशोक मार्ग) शामिल हैं।

दिव्यांगजनों (Divyangjan) के लिए होंगी विशेष सुविधाएं

इन भवनों में रैंप, लिफ्ट, ब्रेल साइनेज, व्हीलचेयर फ्रेंडली सैनिटरी यूनिट्स और विशेष पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कार्य एक्सेस ऑडिट रिपोर्ट के अनुरूप होंगे, जिसमें लिफ्ट कार का आकार व्हीलचेयर सहित दो व्यक्तियों के लिए पर्याप्त रखा जाएगा, ताकि दिव्यांगजन सहजता से आ-जा सकें।

दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जबकि श्रवणबाधितों के लिए साइन लैंग्वेज सपोर्ट और विशेष अलार्म सिस्टम लगाए जाएंगे। दिव्यांगों (Divyangjan) के सम्मानजनक जीवन को बढ़ावा देने वाली नीतिगत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Tags: divyangjan
Previous Post

छठ पर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक:

Next Post

सैंडल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

08/02/2026
CM Yogi planted a tree at Guru Gorakhnath College.
राजनीति

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

08/02/2026
CM Dhami
राजनीति

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

08/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौता उप्र के लिए अवसर: सीएम योगी

08/02/2026
Mohan Bhagwat
Main Slider

कोई भी बन सकता है संघ का प्रमुख, जाति मायने नहीं रखती: मोहन भागवत

08/02/2026
Next Post
high heel

सैंडल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें

cm dhami

जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे: सीएम धामी

16/09/2022
Car accident of Shripad Naik

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार एक्सीडेंट, हादसे में पत्नी की मौत

11/01/2021
Shaktikanta Das

रुपये में सीमा पार व्यापार के लिए दक्षिण एशियाई देशों से वार्ता जारी: शक्तिकांत दास

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version