• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला पंचायती राज अधिकारी निलंबित

Writer D by Writer D
01/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बस्ती
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। जिले में तैनात जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) नमिता शरण को वित्तीय अनियमितता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शासन ने जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) बस्ती नमिता शरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर कानपुर में तैनाती के दौरान गड़बड़ी का आरोप है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है।

जिले में तकरीबन सात महीने से तैनात डीपीआरओ नमिता शरण पर आरोप है कि उन्होंने कानपुर देहात में तैनाती के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 में गड़बड़ी किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों का (डिजिटल सिग्नेचर) डोंगल जनपद स्तर पर मंगाकर बगैर काम कराये धनराशि वेण्डर्स एवं अलग-अलग फर्मों को ट्रांसफर कराया। यह धनराशि 3.72 करोड़ बताई गई। प्रारंभिक जांच के बाद सामने आऐ इस तथ्य को शासन ने एक गम्भीर वित्तीय अनियमितता माना और उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के साथ गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की।

उनके खिलाफ हुई शिकायत की उप निदेशक पंचायत कानपुर मंडल ने जांच किया था। जिसमें डीपीआरओ के साथ पटल सहायक को जिम्मेदार ठहराया गया है।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) नमिता शरण को शासन से निलंबित (Suspended)  कर दिया गया है। इस अवधि में उन्हें निदेशक पंचायती राज के कार्यालय से संवद्ध किया गया है।

Tags: basti news
Previous Post

G-20: मुख्य सचिव ने सफल आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Next Post

अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
Next Post
Abbas Ansari

अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

यह भी पढ़ें

love bites

प्यार की निशानी को इन ब्यूटी टिप्स से छिपाएं

23/10/2024
Karwa Chauth

पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जान लें ये नियम

06/10/2024

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस का छापा

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version