• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

G-20: मुख्य सचिव ने सफल आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Writer D by Writer D
28/02/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
G-20: SS Sandhu gave instructions to officials

G-20: SS Sandhu gave instructions to officials

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामनगर। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने मंगलवार को पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचकर 28 से 30 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) के सफल आयोजन के लिए पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचकर बैठक कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू (SS Sandhu) ने पंतनगर एयरपोर्ट के कक्ष में जिला उधमसिंह नगर और नैनीताल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए जी-20 सम्मिट (G-20 Summit) से संबंधित सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव का पल है कि राज्य में जी-20 सम्मिट की तीन बैठकों का आयोजन होना है। रामनगर में होने वाली राउंड टेबल सम्मेलन में विदेशों से टॉप वैज्ञानिक शामिल होंगे और चीफ साइंस टेबल राउंड कॉन्फ्रेंस होंगी।

बैठक में मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने निदेशक एयरपोर्ट को एयरपोर्ट का सर्वे करते हुए कार्ययोजना तैयार कर एयरपोर्ट का सौंदर्यीकरण, भव्य व आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता अनुसार एयरपोर्ट में मरम्मत, रंग रोगन व प्रसाधन की बेहतर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टि से हैंगर, लॉन्ज और अन्य स्थलों पर सीसीटीवी स्थापित करने को भी कहा।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने मण्डलायुक्त को सम्मेलन में आने वाले आगंतुकों के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट सहित, डेलीगेट्स की एयरपोर्ट से रामनगर तक की यात्रा के दौरान एम्बुलेंस व रामनगर में डाॅक्टर्स और विशेषज्ञों की टीम भी तैनात रखने के निर्देश दिए। साथ ही आसपास के चिकित्सालयों को भी हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये। इसके अलावा पुलिस प्रशासन को सटीक मूवमेंट, ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा।

जी-20 सम्मिट के दौरान विदेशी डेलीगेट्स को राज्य की संस्कृति की झलक दिखाई जायगी-

मुख्य सचिव ने निदेशक संस्कृति विभाग को राज्य की संस्कृति की झलक से विदेशी डेलीगेट्स को रूबरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रामनगर में होने वाली जी-20 सम्मिट के माध्यम से हम अपने उत्तराखंड राज्य की वादियों के साथ ही संस्कृति (नृत्य,गान, परिवेश) से डेलीगेट्स को रूबरू कराएंगे। इससे राज्य को अपनी एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। इसके लिए निदेशक संस्कृति विभाग को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

पंतनगर से रामनगर तक किया स्थलीय निरीक्षण-

मुख्य सचिव ने पन्तनगर एयरपोर्ट से रुद्रपुर-दोराहा-बाजपुर गडप्पू-रामनगर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एनएच के अभियंताओं को सड़कों की व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही सड़कों पर साइनेज, आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक उपाय , सड़कों पर सही मार्किंग करने, डिवाइडर्स पेंट कराने, दूरी सूचक पत्थरों माइलस्टोन को सही कराने,आवश्यकता अनुसार मरम्मत और निर्माण कार्य कराने और रोड को चकाचक बनाने के निर्देश दिये।

जी-20 सम्मिट का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए-

मुख्य सचिव ने जी-20 सम्मिट के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश सम्बन्धित जिलाधिकारी को दिए। कहा कि प्रत्येक 20 किलोमीटर की दूरी पर होर्डिंग, बैनर व अन्य आउटडोर एक्टिविटी के माध्यम से समिट का व्यापक प्रचार किया जाए।

इसके पश्चात मुख्य सचिव ने रामनगर पहुंचकर सीआरवीआर, ताज, नमहा होटल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि विदेशी डेलीगेट्स के आवासीय और भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

सिसोदिया का वित्त मंत्रालय कैलाश गहलोत को सौंपा, राजकुमार आनंद संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय

इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव आर के सुधांशु, डॉ बीवी आरसी पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज पांडेय, मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनंद भरणे, विनोद कुमार सुमन, पीसीसीएफ समीर सिंहा, सीसीएफ पी के पात्रो, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, युगल किशोर पन्त, एस एस पी पंकज भट्ट, मंजूनाथ टीसी, यूकाडा के अपर सचिव अनिल गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: G-20 Summitss sandhuUttarakhand News
Previous Post

विश्व हिंदी या अंग्रेजी की गुलामी?

Next Post

जिला पंचायती राज अधिकारी निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
पंजाब

परगट सिंह कल संभालेंगे पंजाब कांग्रेस की कमान, गुटबाजी से निपटना होगी बड़ी चुनौती

10/10/2026
पंजाब

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां तेज, CM मान ने विभागों को दिए निर्देश

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

पितृ विसर्जन पर गोंडा में उमड़ी भीड़, सुबह 9 बजे तक 10 हजार ने किया स्नान

10/10/2026
Next Post
Suspended

जिला पंचायती राज अधिकारी निलंबित

यह भी पढ़ें

cylinder explosion

रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से 18 लोग घायल, एक गंभीर

14/11/2021
Digvijay Singh

नोटबंदी पीएम मोदी की सोची समझी चाल थी : दिग्विजय सिंह

08/11/2020
Asad

दादा-दादी के बगल में दफनाया गया असद, जनाजे में ना शाइस्ता पहुंची न अतीक

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version