• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Diwali : दीपावली पर मेहमानों को खिलाए कुछ खास, तो ये व्यंजन करें ट्राई

Desk by Desk
02/11/2021
in Food, Lifestyle, खाना-खजाना
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दीपावली का पर्व हिंदू धर्म में बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दौरान मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा होती है। घरों को लाइट और फूलों से सजाया जाता है। दीपक जलाए जाते हैं। इस बीच घर में मेहमानों के आने का सिलसिला बना रहता है। मेहमान नवाजी के लिए लोग तर​ह तरह के व्यंजन बनाते हैं। आज धनतेरस के दिन से ​दीपावली पर्व का आगाज हो गया है। 4 नवंबर को लक्ष्मी और गणेश भगवान का पूजन होगा।

इसके बाद ही मेहमानों के आने जाने का सिलसिला शुरू होगा। अगर आप भी इस बार दीपावली में कुछ व्यंजन घर पर बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो यहां हम आपको देने जा रहे हैं कुछ आइडियाज, जिनसे आपको मदद मिल सकती है।

घर पर बनाएं ओट्स कटलेट, जानिए इसकी रेसिपी

1- शक्कर पारे

मैदे से बनने वाले शक्कर पारे को आप स्नैक्स के तौर पर बना सकती हैं। इसे आप अभी से बनाकर एक डिब्बे में स्टोर करके रख सकती हैं। जब आपके मेहमान घर पर आएं तो आप नाश्ते के साथ इसे रख सकती हैं।

2- ढोकले

ढोकले ऐसी चीज है जो आसानी से बन जाती है। इसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत नहीं होती। आप इसे एक दिन पहले भी बनाकर फ्रिज में रख सकती हैं। इसे माइक्रोवेव या कुकर किसी में भी बनाया जा सकता है। ये काफी लाइट होते हैं और खाने में स्वादिष्ट भी।

3- मालपुआ

अगर कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो मालपुआ बना सकती हैं। मैदे और मावे से बनने वाला मालपुआ खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। त्योहार पर लोगों का मुंह मीठा कराने के लिए ये बेस्ट है।

4- जलेबी

मैदे से बनी और चाशनी में डूबी जलेबी खाने में जबरदस्त लगती है। इसका बेटर बनाकर आप पहले से रख सकती हैं। शाम को जब मेहमान आएं, तब आप इसे आसानी से बना सकती हैं।

5- गुजिया

त्योहार के इस मौके पर मावे से बनी गुजिया भी बेस्ट है। इसे दो से ​तीन दिन पहले बनाकर रखा जा सकता है। गुजिया खाने के सभी शौकीन होते हैं।

6- गुलाब जामुन

ये एक ऐसी स्वीट डिश है जो दीपावली के मौके पर ज्यादातर लोगों के घरों में बनती है। इसे बनाने के लिए भी आपको मावे और मैदे की जरूरत होती है। साथ ही इसे चाशनी में डुबोया जाता है। आप इस मौके पर मेहमानों के लिए गुलाब जामुन भी बना सकती हैं।

7- दही वड़े

मेहमानों के लिए इस मौके पर आप दही वड़े भी बना सकती हैं। इसे फ्राई करके पहले से रख लीजिए। इसके बाद जब मेहमान आएं आप फटाफट इसे गर्म पानी में डालकर दही में डिप कर दें। इसके बाद चटनी डालकर मेहमानों को परोसें।

Tags: deepawali 2021Diwali Festivalguestrecipes
Previous Post

हिना खान ने कराया फोटोशूट, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Next Post

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, सोनिया को लिखा पत्र

Desk

Desk

Related Posts

Arbi Fry
खाना-खजाना

नवरात्रि व्रत में खाने के लिए बनाएं अरबी फ्राई, फलाहार थाली का बढ़ जाएगा जायका

29/09/2025
aloo-paneer koftas
खाना-खजाना

नवरात्रि के भोजन में बनाए स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते

29/09/2025
Paneer Kathi Roll
Main Slider

आज बनाएं ये टेस्टी डिश, बच्चे ही नहीं बड़े भी कहेंगे लाजवाब

28/09/2025
beetroot paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें चुकंदर का पराठा, बनाने में आसान स्वाद में लाजवाब

28/09/2025
Pizza Pocket
खाना-खजाना

घर में बनाएं पिज्जा पॉकेट, बच्चे खुशी से उछल पड़ेंगे

28/09/2025
Next Post

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, सोनिया को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी pm modi

नए कृषि कानूनों से छोटे और सीमांत किसानों को होगा ज्यादा फायदा : पीएम मोदी

16/02/2021
Winter

सर्दियों की छुट्टियों को बनाना चाहते है यादगार, ये जगहें पूरी करेंगी आपकी तमन्ना

09/12/2024
मुख्तार अंसारी के बेटे

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में डाली NBW की अर्जी

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version