• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सिद्धारमैया डर गए…पर मैं नहीं डरता’, डीके शिवकुमार के बयान से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Writer D by Writer D
29/06/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
DK Shivakumar

DK Shivakumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने गुरुवार को कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद कर्नाटक कांग्रेस में सबकुछ ठीक ना होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। दरअसल डीके शिवकुमार ने कहा कि पूर्व की सिद्धारमैया सरकार आलोचना से डर गई थी और इसने बासवेश्वर सर्किल से लेकर हेब्बल जंक्शन तक बेंगलुरु में स्टील फ्लाइओवर के निर्माण के प्रस्तावित प्रोजेक्ट को रोक दिया था। डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर वह होते तो वह दबाव में नहीं आते।

‘डर गए थे सिद्धारमैया…’

डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कहा कि कई लोग मुझे सुरंग और फ्लाइओवर निर्माण की सलाह देते हैं। सिद्धारमैया सरकार के पिछले कार्यकाल में, वह एक स्टील का पुल बनाना चाहते थे लेकिन इसे लेकर खूब विवाद हुआ और लोगों ने धरने प्रदर्शन किए। सिद्धारमैया और केजे जॉर्ज डर गए। शिवकुमार ने कहा कि अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं नहीं डरता और प्रोजेक्ट को पूरा करता।

बता दें कि बेंगलुरु में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए स्टील के पुल निर्माण की योजना बनाई गई थी। इस प्रोजेक्ट पर 1800 करोड़ रुपए का खर्च आना था। यह फ्लाइओवर बासवेश्वर सर्किल से हेब्बल फ्लाइओवर तक बनाया जाना था और इसकी लंबाई 6.7 किलोमीटर प्रस्तावित थी। हालांकि इस प्रोजेक्ट के खिलाफ बेंगलुरु के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट की आलोचना के बाद बेंगलुरु डेवलेपमेंट अथॉरिटी ने साल 2016 में इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया और सिद्धारमैया सरकार को कर्नाटक हाईकोर्ट में हलफनामा देकर कहना पड़ा था कि वह प्रोजेक्ट नहीं करेंगे।

डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के बयान से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

डीके शिवकुमार (DK Shivakumar)  और सिद्धारमैया के बीच सीएम पद को लेकर काफी खींचतान हुई थी। हालांकि पार्टी आलाकमान के समझाने पर शिवकुमार डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हुए थे लेकिन एक महीने बाद ही उन्होंने जिस तरह से खुलकर सिद्धारमैया के डरने की बात कही है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि कर्नाटक कांग्रेस में अभी भी सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि पार्टी ने इस मामले को तूल नहीं दिया है लेकिन जिस तरह से शिवकुमार के बयान की चर्चा हो रही है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है।

हिंसा पीड़ितों से मिलने मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी, राहत कैंप से पहले रोका गया काफिला

शिवकुमार के बयान पर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने सामान्य करने की कोशिश की और कहा कि ‘मैं ये नहीं कहूंगा कि सिद्धारमैया डर गए थे…मुख्यमंत्री जनता की राय के प्रति संवेदनशील हैं और कभी-कभी अच्छे फैसलों में देर हो जाती है। मुझे लगता है कि उपमुख्यमंत्री के कहने का अर्थ भी यही था।’

Tags: DK Shivakumarkaranataka congresskarnataka newsNational newsSiddharamaiya
Previous Post

बकरीद पर मस्जिद के सामने जलाई गई कुरान, प्रदर्शनकारी बोला- दुनियाभर में कुरान को बैन कर देना चाहिए

Next Post

CUET UG एग्जाम आंसर-की जारी, यहां चेक करें स्कोरबोर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

01/09/2026
Next Post
CAT

CUET UG एग्जाम आंसर-की जारी, यहां चेक करें स्कोरबोर्ड

यह भी पढ़ें

Acharya Pramod Krishnam

कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़: आचार्य प्रमोद कृष्णम

22/08/2023
Saraswati Puja

जानें कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी, नोट कर लें पूजा मुहूर्त

22/01/2023
Crispy Layer Paratha

मेहमानों के लिए बनाए रेस्त्रां जैसा क्रिस्पी लेयर पराठा

18/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version