• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय का शस्त्र लाइसेंस DM ने किया रद्द, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
03/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
Congress leader Ajay Rai

Congress leader Ajay Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अजय राय के नाम जारी शस्त्र लाइसेंस को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रद्द कर दिया। चेतगंज पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है।

पूर्व विधायक अजय राय पर अलग-अलग थानों में कुल 26 मुकदमे पंजीकृत हैं। डीएम के आदेश पर बीते साल सभी लाइसेंस का सत्यापन कराया जा रहा था। साथ ही जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, डीएम ने उनकी रिपोर्ट मांगी थी। इस समीक्षा के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अजय राय  पर भी कार्रवाई करते हुए उनकी पिस्टल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

चेतगंज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि अजय राय पर विभिन्न मामलों में 26 मुकदमे पंजीकृत होने की रिपोर्ट भेजी गई थी। डीएम के निरस्तीकरण आदेश में लिखा गया है कि लाइसेंसधारी विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। यह उसके आपराधिक चरित्र को प्रमाणित करता है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 29 करोड़ डॉलर तक हुआ कम

ऐसे लोगों के पास शस्त्र और शस्त्र लाइसेंस रहना अहितकारी है। वहीं इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं समेत अजय राय को भी आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि विधायक अजय राय का नाम बाहुबली विधायकों में लिया जाता है।

अजय राय 5 बार विधायक रह चुके हैं और पहले भारतीय जनता पार्टी में ही थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय सीट से उनकी जगह बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को टिकट दे दिया। इससे नाराज अजय राय ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।

बड़ा फैसला, DCGI ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी

उस साल उन्होंने सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे। उस समय मुरली मनोहर जोशी की जीत हुई थी और बसपा के बाहुबली मुख्तार अंसारी को दूसरा स्थान मिला था। उस समय अजय राय को 1,23,874 मत मिले थे। बाद में अजय राय ने समाजवादी पार्टी भी छोड़ दी और निर्दलीय विधायक चुने गए. विधायक बनने के बाद अजय राय कांग्रेस में शामिल हो गए।.

Tags: Congress leader Ajay Raicrime newspolitical newsup newsvaranasi news
Previous Post

Weather Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज बारिश

Next Post

किसान आंदोलन : खून जमा देने वाली ठंड में आज फिर गई दो किसानों की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
Next Post
kisan andolan

किसान आंदोलन : खून जमा देने वाली ठंड में आज फिर गई दो किसानों की जान

यह भी पढ़ें

cm yogi

विपक्षी दल किसानों के कंधों पर बंदूक रख कर राजनीति कर रहे है : योगी

07/12/2020
shot

नमाज पढ़कर लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या

25/08/2022
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में शेयर की तस्वीर, यूजर्स हुए फिदा

10/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version