• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन सब्जियों में भूलकर भी न लगाएं जीरे का तड़का, बिगड़ जाएगा जायका

Writer D by Writer D
23/01/2026
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Jeera Tadka

Jeera Tadka

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय खाने में मसालों की भूमिका किसी से छुपी नहीं है। हर तरह की सब्जी या दाल मसालों के अनोखे मेल से स्वादिष्ट बन जाती है। खासकर तड़के का तो कहना ही क्या, जो खाने का जायका दोगुना कर देता है। सब्जी बनाते वक्त सबसे पहले तेल में तड़का लगाया जाता है, और आमतौर पर इसके लिए जीरे (Jeera) का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन तड़का सिर्फ जीरे तक सीमित नहीं है, इसे कई अलग-अलग तरीकों से लगाया जा सकता है।

अगर आप भी हर सब्जी में जीरे का तड़का लगाते हैं, तो एक बार सोचिए (Avoid Jeera in Sabzi)। हर सब्जी में जीरे का तड़का देना सही नहीं होता। कुछ सब्जियां बहुत भारी होती हैं, जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में इनमें हींग-अजवाइन का तड़का लगाना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही, हींग-अजवाइन से इन सब्जियों का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है। आइए जानते हैं कि किन सब्जियों में जीरे की जगह हींग-अजवाइन का तड़का लगाना चाहिए।

किन सब्जियों में नहीं लगाना चाहिए जीरे (Jeera) का तड़का और क्यों हींग-अजवाइन बेहतर है?

# टिंडे की सब्जी

टिंडे का स्वाद हल्का-फुल्का होता है, इसलिए इसमें जीरे (Jeera) का तड़का लगाने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए हींग-अजवाइन का तड़का लगाना बेहतर विकल्प है। इससे टिंडे की खुशबू और स्वाद दोनों ही बढ़ जाते हैं।

# कच्चे केले की सब्जी

कच्चे केले की सब्जी पेट के लिए भारी हो सकती है। इसलिए इसमें जीरे (Jeera) की जगह हींग-अजवाइन का तड़का लगाना चाहिए। हींग-अजवाइन इसे आसानी से पचाने में मदद करता है और स्वाद में भी निखार लाता है। इसके अलावा, आप इसमें सरसों के दाने का तड़का भी लगा सकते हैं, जो स्वाद को और भी लाजवाब बना देता है।

# अरबी की सब्जी

अरबी को पचाना थोड़ा कठिन होता है। इसलिए इसमें जीरे के बजाय हींग-अजवाइन का तड़का लगाना फायदेमंद रहता है। हींग-अजवाइन के तड़के से अरबी की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।

# कद्दू की सब्जी

कद्दू की सब्जी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है, लेकिन अगर इसमें जीरे का तड़का लगाया जाता है तो स्वाद पर खास असर नहीं पड़ता। इसलिए कद्दू की सब्जी में हींग-अजवाइन का तड़का लगाना बेहतर होता है, जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है।

इस तरह, हर सब्जी के स्वाद और पाचन को ध्यान में रखते हुए तड़के में मसालों का सही चुनाव करना चाहिए ताकि खाने का आनंद दोगुना हो जाए।

Tags: kitchen tips
Previous Post

आज लंच/डिनर में लगाएं पंजाबी तड़का, ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी

Next Post

नेताजी आज भी देशविरोधी तत्वों के सामने न झुकने की प्रेरणा प्रदान करते हैं: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Sevai Custard
खाना-खजाना

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

12/03/2026
Underarms
फैशन/शैली

गर्मियों में अंडरआर्म्स से आने लगती है बदबू, दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

12/03/2026
खाना-खजाना

पंजाबी चने टिक्की चाट का चटपटा स्वाद बना देगा आपका दिन

12/03/2026
oily skin
फैशन/शैली

गर्मियों में Oily Skin की इस तरह करें खास केयर

12/03/2026
Next Post
CM Yogi

नेताजी आज भी देशविरोधी तत्वों के सामने न झुकने की प्रेरणा प्रदान करते हैं: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

Bribe

घूस लेने के आरोप में दरोगा ने सीबीसीआईडी के अफसरों पर दर्ज कराया मुकदमा

11/12/2021
Vladimir Putin

मीटिंग के दौरान पुतिन ने पकड़ ली कुर्सी, थपथपाने लगे अपने पैर, क्या गंभीर बीमारी से पीड़ित है रूसी राष्ट्रपति

25/11/2022
CM Dhami paid tribute to martyr Sridev Suman

श्रीदेव सुमन की जीवन गाथा हमेशा मातृभूमि की सेवा लिए प्रेरित करती रहेगी: धामी

25/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version