• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, रूठ कर चली जाएंगी लक्ष्मी

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
dhanteras

dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मृत्यु के देवता यमराज, कुबेर देव और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। इस दिन सोने-चांदी की चीजें, बर्तन, झाड़ू और धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आज के दिन खरीदने से बचना चाहिए।

बहुत सारे लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं? आइए जानते हैं आज धनतेरस के दिन आपको कौन सी चीजें खरीदने से बचना है।

1- स्टील से बनी चीजें- धनतेरस के दिन बहुत से लोग स्टील के बर्तन घर ले आते हैं, जबकि इन्हें खरीदने से बचना चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं है। इस पर राहु का प्रभाव भी ज्यादा होता है। आपको सिर्फ प्राकृतिक धातुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। मानव निर्मित धातु में से केवल पीतल खरीदा जा सकता है।

2- एल्यूमिनियम का सामान- धनतेरस पर कुछ लोग एल्यूमिनियम के बर्तन या सामान भी खरीद लेते हैं। इस धातु पर भी राहु का प्रभाव अधिक होता है। एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का सूचक माना गया है। त्योहार पर एल्यूमिनियम की कोई भी नई चीज घर में लाने से बचें।

3- लोहे की वस्तुएं- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। इसलिए लोहे से बनी चीजों को धनतेरस पर भूलकर भी खरीदने की गलती न करें। ऐसा करने से त्योहार पर धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।

4- नुकीली या धारदार चीजें- धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं खरीदने से बचें। इस दिन चाकू, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार सामान खरीदने से सख्त परहेज करना चाहिए। धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

5- प्लास्टिक का सामान- धनतेरस पर कुछ लोग प्लास्टिक की बनी चीजें घर ले आते हैं। बता दें कि प्लास्टिक बरकत नहीं देता है। इसलिए धनतेरस पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर न लेकर आएं।

6- चीनी मिट्टी के बर्तन- धनतेरस पर सेरामिक (चीनी मिट्टी) से बने बर्तन या गुलदस्ता आदि खरीदना से बचना चाहिए। इन चीजों में स्थायित्व नहीं रहता है, जिससे घर में बरकत की कमी रहती है। इसलिए सेरामिक से बनी चीजें बिल्कुल न खरीदें।

धनतेरस पर अपने प्रियजनों को ये संदेश भेजकर करें सुख-समृद्धि की कामना

7- कांच के बर्तन- धनतेरस पर कुछ लोग कांच के बर्तन या दूसरी चीजें खरीदते हैं। कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

8- काले रंग की चीजें- धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है, जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

9- खाली बर्तन घर ना लाएं- धनतेरस के दिन यदि आप कोई बर्तन या इस्तेमाल करने का सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसे घर में खाली न लेकर आएं। घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी, चावल या किसी दूसरी सामग्री से भर लें।

10- मिलावटी चीजें- धनतेरस के दिन यदि आप तेल या घी जैसी चीजें खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहिए। ऐसी चीजों में मिलावट हो सकती है और इस दिन अशुद्ध चीजें खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस पर अशुद्ध तेल या घी के दीपक ना जलाएं।

Tags: Dhanterasdhanteras 2021dhanteras celebrationdhanteras importancedhanteras messagesdhanteras muhuratHappy dhanteras
Previous Post

पूर्व तेज गेंदबाज का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Next Post

उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में बारिश के आसार

Writer D

Writer D

Related Posts

eyeliner
फैशन/शैली

जानें कौन सा आईलाइनर लगाना है बेस्ट

15/05/2026
vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Drinking water
फैशन/शैली

खाली पेट ये काम करने से इन में मिलती है राहत

15/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post

उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें

P V Sindhu

इंडोनेशिया ओपन से बाहर हुई पीवी सिंघु, साई प्रणीत ने भी किया निराश

14/06/2022

सिविल सेवा परीक्षा की उम्र सीमा घटाकर 26 वर्ष कर रही है मोदी सरकार?

20/10/2020
murder

मामूली विवाद में पत्नी की धारदार हथियार से काटकर की हत्या

01/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version