• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज धनतेरस मनाने वाले भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, बढ़ जाएंगी मुसीबतें

Writer D by Writer D
22/10/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
dhanteras

dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन धन के देवी माता लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर महाराज की पूजा का विधान है। इस साल धनतेरस की तिथि को लेकर भी लोगों में बड़ी कन्फ्यूजन है। दरअसल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी शनिवार, 22 अक्टूबर यानी आज शाम 06 बजकर 03 मिनट से शुरू होगी और 23 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। ऐसे में कुछ लोग 22 अक्टूबर को त्योहार मनाने की बात कर रहे हैं तो कुछ 23 अक्टूबर को।

ज्योतिषिविदों का कहना है कि इस साल धनतेरस की खरीदारी 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन की जा सकेगी। हालांकि धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शनिवार, 22 अक्टूबर की शाम को ही रहेगा। 22 अक्टूबर यानी आज दिन शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में जो लोग आज धनतेरस की खरीदारी करने वाले हैं, उन्हें कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा। ज्योतिषविदों का कहना है कि दिन शनिवार होने की वजह से लोगों को कुछ खास चीजें खरीदने से बचना होगा। आइए जानते हैं कि वो चीजें कौन सी हैं।

लोहे का सामान- शनिवार के दिन लोहे की चीजें खरीदने की मनाही है। शनिवार को धनतेरस का त्योहार मनाने वाले लोग इस बात का विशेष ख्याल रखें। लोहे का कोई सामान या बर्तन आदि न खरीदें। ऐसा कहते हैं कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं।

धनतेरस से पहले जान लें ये खास नियम, भूल कर भी न करें ये गलतियां

कैंची- शनिवार के दिन घर में कैंची नहीं लानी चाहिए। जो लोग शनिवार को धनतेरस मना रहे हैं, वो कैंची की खरीदारी न करें। ऐसा कहते हैं कि शनिवार को खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है। इसलिए अगर आपको कैंची खरीदनी है तो किसी अन्य दिन खरीदें।

काला कपड़ा- शनिवार को काले रंग का कपड़ा खरीदने से बचना चाहिए। शनिवार को धनतेरस मनाने वाले काले रंग का कोई लिबास घर न लेकर आएं। ऐसा कहा जाता है कि इससे आप शनि की बुरी नजरों से बचे रहते हैं। काला रंग अशुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए धनतेरस के शुभ त्योहार पर ये ना ही खरीदें तो बेहतर होगा।

अनाज पीसने की चक्की- शनिवार के दिन अनाज पीसने की चक्की भी नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को खरीदी गई चक्की घर में तनाव और रिश्तों में दरार पैदा करती है। इसके आटे से बना भोजन रोगकारी माना जाता है। शनिवार को धनतेरस का त्योहार मनाने वाले इसे ना खरीदें।

धनतेरस पर अपनी राशिनुसार करें शॉपिंग, जानिए क्या खरीदना होगा फलदायी

खाने की चीजें- अगर आप बाजार से खान-पान की सामग्री खरीदने जा रहे हैं तो कुछ खास चीजों की खरीदारी न करें। आज तेल, नमक या काले तिल ना खरीदें।

Tags: Dhanterasdhanteras 2022dhanteras muhuratdhanteras pujadhanteras shopping
Previous Post

दीपोत्सव पर रामलला पहनेंगे खास रंग के वस्त्र, 17 लाख दीपों से जगमग होगी नगरी

Next Post

 हरीश रावत का थाना परिसर में धरना, हरदा की योग मुद्राओं ने खींचा सबका ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Paneer Bread Roll
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं टेस्टी डिश, खाते ही बन जाएगा मूड

01/02/2026
Chicken Angara
खाना-खजाना

नॉनवेज लवर्स के लिए बनाएं ये टेस्टी डिश, घर पर मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद

01/02/2026
excess oil
फैशन/शैली

सब्जी में अधिक हो गया है तेल, तो इन टिप्स से दूर करें समस्या

01/02/2026
Next Post
Harish Rawat

 हरीश रावत का थाना परिसर में धरना, हरदा की योग मुद्राओं ने खींचा सबका ध्यान

यह भी पढ़ें

CM योगी ने अगले तीन महीने में 75 हजार महिलाओं को बैंक से जोड़ने का किया ऐलान

29/09/2021
Shitala Ashtami

जानें कब रखा जाएगा शीतला अष्टमी व्रत, नोट करें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

28/03/2024
NEET SS

NEET PG के लिए शुरू हुआ आवेदन, यहां करें रजिस्ट्रेशन

05/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version