• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस से पहले जान लें ये खास नियम, भूल कर भी न करें ये गलतियां

Writer D by Writer D
22/10/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dhanteras

Dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनतेरस (Dhanteras) पर मां लक्ष्मी पहली बार घर आती हैं। इस शुभ पर्व पर मां लक्ष्मी के साथ कुबेर और धनवंतरी की भी पूजा का विधान है। धनतेरस पर नई चीजें खरीदकर घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस त्योहार पर खरीदारी के अलावा कुछ खास नियमों पर भी ध्यान देना जरूरी होता है।

आइए जानते हैं धनतेरस (Dhanteras) के दिन कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

घर में न कूड़ा-कबाड़- दिवाली से पहले लोग घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं, लेकिन अगर आपके घर में धनतेरस के दिन तक कूड़ा-कबाड़ या खराब सामान पड़ा हुआ है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा। इसलिए आज ही घर से खराब या टूटा-फूटा सामान बाहर निकाल फेंके।

मुख्य द्वार पर गंदगी- घर के मुख्य द्वार या मुख्य कक्ष के सामने तो बेकार वस्तुएं बिल्कुल भी ना रखें। मुख्य द्वार को नए अवसरों से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के जरिए घर में लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए ये स्थान हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर भी आज ही साफ-सफाई की व्यवस्था कर लें।

सिर्फ कुबेर की पूजा ना करें- अगर आप धनतेरस पर सिर्फ कुबेर की पूजा करने वाले हैं तो ये भी एक बड़ी गलती हो सकती है। इस दिन कुबेर के साथ मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की भी उपासना का विधान होता है। इसलिए मां कुबेर के साथ मां लक्ष्मी और धनवंतरी की भी मूर्ति की व्यवस्था कर लें।

खरीदारी में न बिताएं पूरा दिन- ज्यादातर लोगों मानते हैं कि धनतेरस के दिन सिर्फ वस्तुएं खरीदने की ही प्रथा होती है। मुहूर्त के हिसाब से खरीदारी करें तो बेहतर होगा। जबकि इस दिन खरीदारी के अलावा दीपक भी जलाए जाते हैं। इस दिन धनिया, झाड़ू, कलश, बर्तन और सोने-चांदी की चीजें खरीदना शुभ होता है। घर प्रवेश द्वार पर दीपक जरूर जलाएं इससे परिवार की लौ हमेशा बनी रहती है।

दिन के समय न सोएं- धनतेरस के दिन दोपहर या शाम के समय सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। आज चाहें तो दोपहर में थोड़ा सा आराम कर सकते हैं। इस दिन संभव हो सके तो रात्रि जागरण करें।

घर में न करें कलह- धनतेरस के दिन घर में बिल्कुल कलह ना करें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो घर की स्त्रियों का सम्मान करें। आज के दिन लड़ाई-झगड़े से दूर ही रहें।

किसी को उधार न दें- धनतेरस के दिन किसी को भी उधार देने से बचें। इस दिन अपने घर से लक्ष्मी का प्रवाह बाहर ना होने दें। कर्ज या उधार से जुड़ा लेन-देन दिवाली के बाद ही करें तो बेहतर होगा।

लोहा ना खरीदें- धनतेरस के दिन लोहे का कोई भी सामान न खरीदें। इस दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन लोहा खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।

नकली मूर्तियों की पूजा ना करें- इस दिन नकली मूर्तियों की पूजा ना करें। सोने, चांदी या मिट्टी की बनी हुई मां लक्ष्मी की मूर्ति की पूजा करें। स्वास्तिक और ऊं जैसे प्रतीकों को कुमकुम, हल्दी या किसी शुभ चीज से बनाएं। नकली प्रतीकों को घर में ना लाएं।

Tags: Dhanterasdhanteras 2022dhanteras celebrationdhanteras importancedhanteras messagesdhanteras muhuratHappy dhanteras
Previous Post

धनतेरस पर अपनी राशिनुसार करें शॉपिंग, जानिए क्या खरीदना होगा फलदायी

Next Post

बस-ट्रेलर की टक्कर में 15 लोगों की मौत, CM शिवराज ने मुख्यमंत्री योगी से की बात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Uttarakhand Kanwar Yatra
Main Slider

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

06/08/2026
Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
R. Rajesh Kumar
Main Slider

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

06/08/2026
Next Post
Road Accident

बस-ट्रेलर की टक्कर में 15 लोगों की मौत, CM शिवराज ने मुख्यमंत्री योगी से की बात

यह भी पढ़ें

सपा नेता नितिन अग्रवाल ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी

19/01/2022
expressways

यूपी के चार एक्सप्रेस वे पर सफर करना होगा महंगा, जानें कितनी होगी जेब ढिली

19/02/2025
Dhami

सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या पर ध्यान देने की जरूरतः मुख्यमंत्री धामी

01/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version