• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस-ट्रेलर की टक्कर में 15 लोगों की मौत, CM शिवराज ने मुख्यमंत्री योगी से की बात

Writer D by Writer D
22/10/2022
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Road Accident

Rewa Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार तड़के सड़क हादसे (Road Accident) में 15 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सोहागी पहाड़ पर हुआ। यहां एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में यह जनहानि हुई है। इस हादसे में करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया गया है कि बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। शनिवार तड़के सोहागी पहाड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार ज्यादातर यूपी और बिहार के रहने वाले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के ब्रेक नहीं लग पाने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कई लोग बस में फंस गए। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अब तक 15 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

सुहागी पहाड़ में हुए बस हादसे की सूचना के लिए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट से हेल्पलाइन नंबर 8319706674 जारी किया गया है, जिनमें फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

CM शिवराज ने की योगी आदित्यनाथ से चर्चा

उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने देर रात रीवा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही आज सुबह CM शिवराज ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की और उन्हें इस हादसे से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को बताया कि देर रात यह सड़क हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रीवा जिले के कलेक्टर एसपी सहित बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जिला प्रशासन ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

मृतकों के परिवार को 2-2 लाख की मदद का ऐलान
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया। उत्तरप्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके पार्थिव शरीर अभी त्योंथर में रखे हुए हैं। मध्यप्रदेश शासन उन्हें ससम्मान प्रयागराज पहुंचाएगा। इसके साथ ही जो व्यक्ति जो सुरक्षित हैं या कम घायल हैं, उन्हें फर्स्ट एड दे करके रात को ही दो बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचाया गया है। वहीं, ऐसे यात्री जो गंभीर रूप से घायल हैं, उनका इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में निशुल्क किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन इलाज सहित घायलों एवं मृतकों के परिवाजनों के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने घायलों के संपूर्ण इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीर को ससम्मान प्रयागराज भेजने के निर्देश रीवा जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय, रीवा जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है। रीवा जिला प्रशासन के अधिकारी, प्रयागराज जनपद के आला अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

Tags: madhya pradesh newsmp newsrewa newsroad accident
Previous Post

धनतेरस से पहले जान लें ये खास नियम, भूल कर भी न करें ये गलतियां

Next Post

सलमान खान को हुआ डेंगू, कैंसिल हुई बिग बॉस 19 की शूटिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
Salman Khan

सलमान खान को हुआ डेंगू, कैंसिल हुई बिग बॉस 19 की शूटिंग

यह भी पढ़ें

petrol-diesel

पांच दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी ब्रेक, जानें अपने शहर के रेट

25/10/2021
सड़क हादसा

दर्दनाक हादसा : सुबह की सैर पर निकली किशोरियों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

31/10/2020
एनआईटी निदेशक प्रो.एसएल सोनी का एम्स में निधन NIT Director Prof. SL Soni dies in AIIMS

कोरोना से भारत में प्रतिदिन हो रही है औसतन 11 सौ मौत

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version