• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरद पूर्णिमा पर ना करें इन चीजों का दान, जीवन भर झेलना पड़ सकता है नुकसान

Writer D by Writer D
16/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sharad Purnima

Sharad Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) मनाई जाती है। ये दिन हिंदू पंचांग के हिसाब से बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन सच्चे मन से अगर भगवान की पूजा की जाए तो इसका फल भक्तों को मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। आइये जानते हैं कि साल 2024 में शरद पूर्णिमा किस दिन पड़ रही है और इस दिन किन चीजों का दान करने का विशेष लाभ भक्तों को मिलता है और इस दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) की तारीख और मुहूर्त

इस बार आश्विन पूर्णिमा की शुरुआत 16 अक्तूबर 2024 को रात 08 बजकर 40 मिनट पर होगी और 17 अक्तूबर 2024 को शाम के 04 बजकर 55 मिनट पर इसका समापन होगा। इसलिए उदया तिथि की मानें तो शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन चांद के प्रकाश के नीचे खीर खाने का विशेष महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान के जीवन के सारे रोग खत्म हो जाते हैं और उसके घर में सुख-समृद्धि आती है।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) का महत्व

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो शारदीय नवरात्रि के खत्म होने के बाद शरद पूर्णिमा का त्योहार पड़ता है। इस दिन को हिंदू पंचाग में सबसे फलदायक और सबसे शुभ दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन की पूजा का शुभ फल भक्तों को जरूर मिलता है। इस दिन चांत अपनी पूरी 16 कलाओं में विद्दमान रहता है और उसकी किरणों से अमृत बरसता है।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) पर ना करें इन चीजों का दान

शरद पूर्णिमा के दिन को दानपूर्ण के लिहाज से भी काफी अच्छा माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है। लेकिन इस दिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका दान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन भूल कर भी नमक नहीं दान करना चाहिए। हिंदू धर्म में नमक को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस दिन नमक दान करने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन दही का दान भी नहीं किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन दही दान का काम करना शुभ नहीं होता है। इससे जीवन में तल्खियां और खटास बढ़ती है।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) पर क्या दान करें

शरद पूर्णिमा का दिन एक बेहद शुभ दिन है और इस दिन दान करने की मनाही नहीं है। इस दिन खीर का बहुत महत्व है। इस दिन खुद भी खीर का सेवन करना चाहिए और इसका दान भी करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन चावल और गुढ़ का भी दान किया जा सकता है।

Tags: sharad PurnimaSharad Purnima 2024Sharad Purnima daanSharad Purnima datesharad Purnima importance
Previous Post

कब है वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी, जानें इसका महत्व

Next Post

कब है रमा एकादशी, जानें इसका महत्व और कथा

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhokla
खाना-खजाना

नाश्ते में लगाएं गुजरती स्वाद का तड़का, बनाएं ये खट्टी-मीठी डिश

09/08/2025
Samosa
Main Slider

इस से बनाएं समोसा, घर ही मिलेगा हलवाई वाला स्वाद

09/08/2025
peanut bhel
खाना-खजाना

बारिश के मौसम में खाना है कुछ चटपटा, तो ट्राई करें ये भेल

09/08/2025
Rice Noodles
खाना-खजाना

आज स्नैक्स में बनाएं राइस नूडल्स, बच्चे हो जाएंगे खुशी

09/08/2025
Rice Noodles
Main Slider

हक्का नूडल्स के साथ बनाएं विकेंड स्पेशल, मिनटों में करे तैयार

09/08/2025
Next Post
Saphala Ekadashi

कब है रमा एकादशी, जानें इसका महत्व और कथा

यह भी पढ़ें

Aamir Khan's visit to Turkey has become controversy

आमिर खान का तुर्की जाना बन गया है बड़ा विवाद, सुब्रमण्यम स्वामी ने भी कसा तंज़

18/08/2020
murder

नाली विवाद में युवक की हत्या

15/10/2022
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराईं 18 गाड़ियां,

कोहरे का कहर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराईं 18 गाड़ियां, कई घायल

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version