• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेहरे का निखार छीन रही हैं डेड स्किन, इसे हटाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

Writer D by Writer D
10/04/2026
in फैशन/शैली
0
sensitive skin

sensitive skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत त्वचा हर किसी की ख्वाहिश होती हैं जिसे पाने के लिए त्वचा का अच्छे से ख्याल रखना जरूरी होता हैं। इसके लिए लोग त्वचा पर फेसवाश, मॉइश्चराइजर सहित कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद चेहरे या अन्य अंगों पर जमी डेड स्किन (Dead Skin) , त्वचा का निखार छिनने का काम करती हैं। मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन की वजह से त्वचा को वह चमक नहीं मिल पाती हैं जिसकी चाहत होती हैं। ऐसे में आप डेड स्किन (Dead Skin) की समस्या से कुछ घरेलू और आसान उपाय करके छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से डेड स्किन यानी मृत कोशिकाओं को निकाला जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

पपीता

इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच पपीते का पल्प और 1 बड़ा चम्मच ओट्स की जरूरत होगी। सबसे पहले पपीते को अच्छे से मैश कर लें। इसमें ओट्स मिला लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ देर के लिए त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। आप इस स्क्रब में दूध भी मिला सकते हैं। ये मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। ये त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करेगा।

ऐप्पल साइडर विनेगर

ऐप्पल साइडर विनेगर को डेड स्किन को हटाने के लिए काफी उपयोगी माना गया है। एसीवी में मैलिक ऐसिड पाया जाता है जो डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट कर देता है। इसके इस्तेमाल से ड्राइनेस हमेशा के लिए दूर हो जाती है। आपको कैसे इस्तेमाल करना है ये जान लें। इसके लिए 1 बाल्टी पानी में 3-4 ढक्कन ऐप्पल साइडर विनेगर डाल दें और इसमें करीब आधा घंटे के लिए अपने पैरों को डुबाकर रखें। इसके बाद प्यूमिक स्टोन से पैरों को स्क्रब कर लें। आपकी पूरी डेड स्किन हट जाएगी।

अखरोट

वैसे तो बाजार में भी अखरोट का स्क्रब मिलता है।लेकिन अगर आप इसे घर पर तैयार करेंगे, तो यह बहुत ही फायदेमंद होगा। क्योंकि घर में सभी प्राकृतिक चीजें और शुद्धता रहेगी। आप इसके लिए एक मुट्ठी अखरोट और शहद ले। पहले आप अखरोट को मिक्सर में डालकर पीस लें और फिर एक कटोरी में थोड़ा शहद ले और अखरोट के पाउडर को मिलाएं। यह स्क्रब तैयार हो गया है।अब आप इसे मसाज करते हुए अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे या फिर जब तक सुख ना जाए। तब तक रहने दें, इसके बाद चेहरे को धो लें।

चीनी और नींबू

डेड स्किन (Dead Skin) को हटाने के लिए आप चीनी और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये एक अच्छा एक्सफोलिएटर होता है जो डेड स्किन को हटाने के अलावा त्वचा को मुलायम बनाता हैं। इसके लिए चीनी में 1-2 बूंद नींबू के रस की मिलाएं और पैरों पर लगाकर अच्छी तरह रगड़ें। थोड़ी देर बाद पैरों को ठंडे पानी से धो लें। इससे पूरी डेड स्किन निकल जाएगी।

संतरे के छिलके

इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, 1 छोटा चम्मच रॉ मिल्क और 4 से 5 बूंद नारियल के तेल की जरूरत होगी। सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसमें रॉ मिल्क और नारियल का तेल मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ देर तक स्क्रब करें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। ऑयली त्वचा के लिए आप रॉ मिल्क की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्क्रब डेड स्किन को हटाने का काम करता है।

Tags: dead skin removal remediesface glow home remediesglow face tipshealthy living tips for skinhealthy skin remedieshome remedies for glowing skinnatural ways to remove dead skinremoving dead skin naturallyskin care home remediesskin health tips
Previous Post

सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

Next Post

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

Jamun
फैशन/शैली

इस बीमारी में रामबाण है जामुन, जाने इसके फायदे

13/07/2026
फैशन/शैली

Selfie में दिखेंगी परफेक्ट, ट्राई करें ये टिप्स

12/07/2026
Orange Face Pack
फैशन/शैली

इस फल का करें फेस पर इस्तेमाल, मिलेगा जादुई ग्लो

12/07/2026
Old Socks
फैशन/शैली

पुराने मोजों का ऐसे करें रियूज, लाइफ हैक देख चौंक जाएंगे सब

12/07/2026
Dark Elbows
फैशन/शैली

कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

12/07/2026
Next Post
Gemstone

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

यह भी पढ़ें

robbery

दवा कारोबारी के गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे नौ लाख रुपये, CCTV में दिखाई दिए बदमाश

11/03/2021
Suspended

अमर्यादित आचरण करने के आरोप में पांच शिक्षक सस्पेंड

13/09/2021
Praveen Togadia

दीनदयाल के द्वार पर तोगड़िया की दस्तक !

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version