• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mission Green UP: 22 जुलाई से बच्चों के लिए पौध रोपण भंडारा, रोपे जाएंगे 35 करोड़ पौधे

Writer D by Writer D
21/07/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Plantation

Plantation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) को देखते हुए और प्रदेश को हरियाली युक्त बनाने के लिए 22 जुलाई को पौधरोपण अभियान (Plantation Abihyan) की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। प्रदेश में इस बार 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। इसमें से 30 करोड़ पौधे 22 जुलाई को और 5 करोड़ पौधे 15 अगस्त को रोपे जाएंगे। महाअभियान (Plantation Abihyan) के तहत पौधों पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बिजनौर और मुजफ्फरनगर से महाअभियान की शुरुआत करेंगे। 22 को सभी स्कूलों और कार्यालयों में आधे दिन काम होगा और आधे दिन पौधपोपण में हिस्सा लेंगे। ये जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने दी।

गुरुवार को वन विभाग मुख्यालय में पौधरोपण महाअभियान (Plantation Abihyan) की जानकारी देते हुए डॉ. सक्सेना ने बताया कि वर्ष 23-24 के मानसून सीजन में प्रदेश के 85 शासकीय विभागों और आमजनों के सहयोग से वन भूमि, सामुदायिक भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषि व निजी भूमि पर पौधरोपण कराया जा रहा है। अभियान के तहत पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ और हर खेत पर मेड़-हर मेड़ पर पेड़ के जरिए लोगों को जोड़ा जा रहा है। चुनाव की तरह इस अभियान के लिए भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि एक पौधे पर 67 से 100 रुपये का खर्च आएगा। यानी 35 करोड़ पौधे रोपने पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने पौधों को सुरक्षित रखने के लिए पौधे उसी स्थान पर लगाने की अपील की, जहां उनकी देखभाल आसानी से की जा सके।

बच्चों के लिए पौध रोपण भंडारा

अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 22 जुलाई को बिजनौर में विदुर कुटी और मुजफ्फरनगर में शुक्र तीर्थ से अभियान का आरंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों का सहयोग प्राप्त कर बाल पौध रोपण भंडारा का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बच्चों को आम, अमरूद आदि की कलमें और पौध दी जाएंगी। इसे वह घर या स्कूलों में रोप सकेंगे। महाअभियान को सफल बनाने के लिए मंडलायुक्तों की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की नियमित बैठकें हो रही हैं।

मनरेगा के तहत मिलेंगे 58 हजार रुपये

मंत्री ने बताया कि मनरेगा कार्ड धारक अपनी जमीन पर 200 पौधे लगाएंगे तो तीन साल में 58 हजार रुपये मिलेंगे। ये योजना वर्ष 2018 में लागू की गई थी, लेकिन अब इसे जोर शोर से प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले छह साल में 131 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 80 हजार हेक्टेयर हरित क्षेत्र बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेड़ पर पेड़ लगाने वाले किसानों को पेड़ काटने में दिक्कत नहीं होगी क्योंकि इसकी आनलाइन अनुमति आसानी से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान में शामिल होने के लिए सभी राजनीतिक दलों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

Tags: Lucknow NewsPlantationplantation 2023up news
Previous Post

OMG: 1969 में किया था पोस्टकार्ड पोस्ट, 54 साल बाद पते पर पहुंचा

Next Post

अफसर बिटिया का 22 जुलाई को होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Next Post
Afsar Bitiya

अफसर बिटिया का 22 जुलाई को होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

यह भी पढ़ें

amit shah

इक्यावन फ़ीट ऊंची परशुराम प्रतिमा की अमित शाह ने रखी आधारशिला

21/05/2022
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोरोना संकट पर मोदी को लिखा पत्र

09/05/2021
Arrested

रेशम फर्म के मैनेजर से दो करोड़ रूपये ठगने वाले चार ठग गिरफ्तार

30/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version