• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेशम फर्म के मैनेजर से दो करोड़ रूपये ठगने वाले चार ठग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित रेशम फर्म के मैनेजर से दिनदहाड़े दो करोड़ रुपए ठगने वाले चार ठग (Thugs) पुलिस के हत्थे (Arrested) चढ़ गये। पुलिस टीम ने उनके पास से एक करोड़ 87 लाख रुपए, आठ एटीएम, सात मोबाइल और आधार कार्ड ,आइडेंटिटी कार्ड भी बरामद कर लिया।

शुक्रवार को गिरफ्तार (Arrested)  चारों ठगों को पत्रकारों के सामने पेश किया गया। पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि ठगों की गिरफ्तारी (Arrested) करने वाली पुलिस टीम को अपर मुख्य सचिव गृह ने एक लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि तीन ठगों की गिरफ्तारी मुंबई से और एक की गिरफ्तारी एनसीआर से की गई । गिरफ्तार ठगों में हरियाणा के हिसार थाना के बाजार खंजाचीयान निवासी पंकज भारद्वाज,दिल्ली के प्रशांत नगर थाने के टैंक रोड करोलबाग निवासी रोहन खिची,दिल्ली के सब्जी मंडी थाने के मलिकागंज निवासी तरुण गौतम,राजस्थान के अजमेर का मूल निवासी और दिल्ली में दशरथपुरी में सुकृत अपार्टमेंट में रहने वाला सचिन शर्मा है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अकथा चौराहे के समीप के रहने वाले अंकित शुक्ला मलदहिया क्षेत्र स्थित बेंगलुरु की एक रेशम फर्म का मैनेजर है।

अंकित के साथ उसका साला अश्वनी पांडेय भी काम करता है। अश्वनी की मुलाकात पिछले दिनों अभिषेक और यश से हुई थी। दोनों ने अश्वनी को बताया था कि उनकी एक फर्म है जो अकाउंट संबंधी काम करती है। हम दोनों इनकम टैक्स और जीएसटी में भारी राहत दिलाने का काम करते हैं। जितने पैसे में टैक्स में छूट दिलाई जाती है उसका एक प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। अश्वनी को अभिषेक और यश का सुझाव अच्छा लगा तो उसने अंकित को बताया। अश्वनी की बात से अंकित भी सहमत हो गया। अभिषेक और यश से पिशाचमोचन क्षेत्र स्थित उनके दो कमरे के ऑफिस में अंकित और अश्वनी की मुलाकात हुई। अंकित ने अभिषेक और यश से दो करोड़ रुपए के टैक्स में राहत दिलाने की बात कही, तो उन्होंने उसे पैसा लेकर अपने ऑफिस बुलाया। अंकित अपने साले अश्वनी के साथ बीती 20 अप्रैल को अभिषेक और यश के ऑफिस में पहुंचा तो वहां दो बाउंसर संदीप और सोनू भी मिले।

पार्टी में सुरक्षा गार्ड की गोली से एक की मौत, दो गिरफ्तार

अभिषेक और यश ने बताया कि संदीप और सोनू को पैसा गिनने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद पहले कमरे में अंकित, अश्वनी, यश और सोनू बैठ गए। इसी बीच पहले कमरे से सोनू और यश बाहर निकले। थोड़ी देर बाद अश्वनी ने देखा कि दूसरे कमरे में दो करोड़ रुपए के साथ ही अभिषेक भी नहीं था और पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। इस पर अश्वनी और अंकित ने मामला समझते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। छानबीन में सामने आया कि अभिषेक और यश नाम फर्जी थे। पुलिस टीम ने मौके से दो बाउंसरों को पकड़ कर पूछताछ किया तो दोनों ने बताया कि अभिषेक और यश ने दिल्ली की एक कंपनी से उन्हें हायर किया था।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपित ठगों की गिरफ्तारी (Arrested)  के लिए सर्विलांस प्रभारी अंजनी पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के दरोगा राजकुमार पांडेय, सूरज तिवारी व बृजेश मिश्र, सुरेंद्र कुमार मौर्य, पुनदेव सिंह, विवेकमणि त्रिपाठी, रामबाबू, जितेंद्र सिंह की टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से अंतरराज्यीय ठग गिरोह के चारों सदस्यों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ठगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने बताया कि वह इसी तरह से झांसा देकर लोगों को ठगते हैं। उनसे मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द ही गिरफ्तार (Arrested)  किए जाएंगे। इस गिरोह की जड़ें देश के कई राज्यों में फैली हुई हैं।

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, सिरफिरे आशिक ने दिया बेटी समेत मां-बाप को उतरा मौत के घाट

Tags: crime newsvaranasi news
Previous Post

जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

Next Post

19 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन लाख नकद बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
gamblers arrested

19 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन लाख नकद बरामद

यह भी पढ़ें

Janmashtami

कौन हैं श्रीकृष्ण ?

29/08/2021
नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसीNational Recruitment Agency

पीएम मोदी ने वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी के निधन पर जताया शोक

25/08/2020
Tarak Mehta's Ooltah Cashmah

जेठालाल को मिल गई नई ‘दयाबेन’, इस एक्ट्रेस ने खुद दिया ऑफर

01/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version