• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OMG: 1969 में किया था पोस्टकार्ड पोस्ट, 54 साल बाद पते पर पहुंचा

Writer D by Writer D
21/07/2023
in शिक्षा
0
Postcard

Postcard

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंटरनेट (Internet) के इस दौर में शायद ही कोई चिट्ठी या पोस्टकार्ड (Postcard) लिखता होगा। पहले के जमाने में यह संचार का एक सशक्त और भरोसेमंद माध्यम हुआ करता था। दुनिया के अधिकांश हिस्सों में पहले पोस्टकार्ड के जरिए ही लोग एक-दूसरे को संदेश भेजा करते थे। समय पर इसकी डिलीवरी भी कर दी जाती थी। कभी कबार इसमें देरी भी हो जाया करती थी। देरी का दायरा भी 5-7 दिन ही हुआ करता था। लेकिन एक पोस्टकार्ड (Postcard) ऐसा भी है जो 54 साल में उसपर अंकित पते पर पहुंचा है।

एक फेसबुक यूजर ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। जेसिका मीन्स लिखती हैं, ”इस रहस्य को सुलझाने में मेरी मदद करें! कृपया इसे शेयर करें। मुझे यह जानना अच्छा लगेगा कि कैसे इसने दशकों तक घर-घर तक अपनी पहुंच बनाई। हो सकता है कि आपको या आपके किसी जानने वाले के पास इसकी जानकारी हो कि 2023 में टालहासी से इसे किसने मेल किया होगा!”

उन्होंने आगे लिखा है, “यह पोस्टकार्ड (Postcard) आज मेल से मेरे पास पहुंचा है। पता में मिस्टर एंड मिसेज रेने गगनन या वर्तमान निवासी लिखा था। इसे मूल रूप से 15 मार्च, 1969 को पेरिस से पोस्ट किया गया था। हालांकि इसे अपने गंतव्य तक पहुंचने में 54 साल लग गए। इस पर ताल्हासी, फ्लोरिडा का पता अंकित है। 12 जुलाई 2023 का नया पोस्टमार्क है।”

पोस्टकार्ड (Postcard) में क्या लिखा है?

पोस्टकार्ड (Postcard) में लिखा है, ”प्रिय लोगों, जब तक आप इसे प्राप्त करेंगे, तब तक मैं घर आ चुका होऊंगा। लेकिन इसे टूर एफिल से भेजना उचित लगता है, जहां मैं अभी हूं। ज्यादा देखने का मौका तो नहीं लेकिन मजा आ रहा है।”

फोसबुक पर यह पोस्ट दो दिन पहले ही शेयर किया गया है। पोस्ट किए जाने के बाद लोगों ने इसे खूब शेयर किया। कई लोगों ने इसे पसंद किया और कमेंट भी किए हैं।

एक व्यक्ति ने लिखा, “क्या कहानी है। यह बहुत बढ़िया है!” दूसरे यूजर ने इसे अद्भुत करार दिया है। तीसरे को यह बहुत पसंद आया। कुछ अन्य लोगों ने भी अपने दोस्तों को इस उम्मीद में टैग किया है कि वे उस व्यक्ति को जानते होंगे जिसके लिए पोस्टकार्ड मूल रूप से लिखा गया था।

Tags: amazing newspostcardtrending newsपोस्टकार्ड
Previous Post

ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंधमारी, हथियार लेकर सीएम आवास में घुस रहा युवक गिरफ्तारर

Next Post

Mission Green UP: 22 जुलाई से बच्चों के लिए पौध रोपण भंडारा, रोपे जाएंगे 35 करोड़ पौधे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Next Post
Plantation

Mission Green UP: 22 जुलाई से बच्चों के लिए पौध रोपण भंडारा, रोपे जाएंगे 35 करोड़ पौधे

यह भी पढ़ें

Kaal Bhairav jayanati

काल भैरव जयंती कब है, जानें पूजा की सरल विधि

18/11/2024
Virendra Singh

‘लड़की पीड़ित नहीं है, वह लड़के को फंसाने की…’, सपा सांसद का विवादित बयान

14/07/2024
मौनी रॉय

Mauni Roy ने कुछ ऐसा किया पोस्ट, हाथ में डायमंड रिंग देख लोग हुए कन्फ्यूज

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version