• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन जगहों पर भूलकर भी न करें घर का निर्माण

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
घर का निर्माण

घर का निर्माण

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। नया घर खरीदते समय हमें बहुत सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप नया घर ले रहें हैं तो कुछ बातों के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक होता है,भविष्य पुराण में बताया गया है कुछ स्थान ऐसे होते है जहां पर भूलकर भी घर नहीं बनवाना चाहिए। नहीं तो आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानते हैं वह कौन सी जगह है जहां घर नहीं बनवाना चाहिए।

भविष्यपुराण के अनुसार कि किसी भी ऐसे स्थान पर घर कभी नहीं बनवाना चाहिए, जहां पर शोर होता हो। इसलिए भविष्यपुराण में चौक पर घर बनवाने को मना किया गया है। क्योंकि वहां पर हमेशा ही वाहनों का आना जाना लगा रहता है। जिसके चलते हमेशा ही शोर होता रहता है। इससे पूरे घर के सदस्यों की मानसिक शांति भंग होती है। और कहते हैं कि ज्यादा शोर का मतलब होता है जिंदगी में परेशानियां ही परेशानियां बनी रहती हैं।

भविष्यपुराण कहता है कि जिस स्थान से शहर, गावं या कस्बे की सीमा समाप्त होती हो। ऐसे स्थान पर घर बनवाना सही नहीं रहता है। क्योंकि ऐसी जगह पर घर होने पर आपको कई दिक्कते हो सकती हैं। अगर कोई आपातकाल की स्थिति पड़ती है, तो सीमा पर होने की वजह से वह स्थान अलग-थलग पड़ जाता है, जिसके कारण आपातकालीन सुविधाएं मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शहर के किनारे होने से चोरी आदि होने का डर भी रहता है।

कहा जाता है कि जैसा खाओगे अन्न वैसा रहेगा मन अर्थात् हम जैसा भोजन करते हैं हमारा मन भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए सात्विक भोजन करना चाहिए। तामसिक भोजन करने से मन में उत्तेजना बढ़ती है और व्यक्ति गलत कार्यों में पड़ सकता है। इसी तरह से संगति का असर व्यक्ति पर बहुत जल्दी पड़ता है हम जैसे वातावरण में रहते हैं वैसा ही व्यवहार करते हैं। इसलिए भविष्य पुराण में कहा गया है कि ऐसे स्थान पर न ही रहना चाहिए, और न ही घर बनवाना चाहिए। जहां का वातावरण खराब हो,

उस स्थान पर घर नहीं बनवाना चाहिए जहां पर मंदिर या हवन यज्ञ करने की जगह हो,क्योंकि जब हम पूजा-पाठ की जगह पर घर बनवा लेते हैं तो वहीं पर होने वाली पूजा में अड़चन आ जाती है या पूजा बंद हो जाती है, जिससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही ये स्थान बहुत पवित्र होते हैं लेकिन जब हम घर बनवा लेते हैं तो कई कार्य ऐसे होते हैं जिनके कारण यह स्थान दूषित हो जाते हैं जिसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है।

भविष्यपुराण के मुताबिक कभी भी मंदिर के मार्ग पर या फिर यज्ञशाला यानी कि जहां पर यज्ञ-हवन का आयोजन होता हो तो ऐसी जगह पर घर का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। अन्यथा तमाम दिक्कतें आती हैं। इस संबंध में यह तर्क दिया जाता है कि यज्ञशाला में नियमित रूप से हवन-पूजन होता है लेकिन घर बनने के बाद वहां पर पूजा-पाठ बंद हो जाता है। इससे उस स्थान पर नकारात्मक शक्तियों का वास होने लगता है जिसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।

उस स्थान पर भूलकर भी घर नहीं बनवावा चाहिए जहां पर मांस-मदिरा की दुकान हो या उसकी बिक्री और खरीददारी होती हो, ऐसे स्थान पर नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। ऐसे में अगर आप इन स्थानों पर मकान बनाते हैं तो आपको हमेशा बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब अगर आप घर लेने जाएं तो इन बातों को ध्यान में जरुर रखें।

Tags: best place for housebhavishya puranBhavishya puran tips for hometips building housetips for buying homeइन स्थानों पर न बनवाएं मकानघर का निर्माणघर खरीदने से पहले जान लें ये बातेंजानें किन जगहों पर नहीं लेना चाहिए घर
Previous Post

थायरॅाइड की समस्या में रामबाण हैं ये घरेलू उपाय

Next Post

Face Pack : गुड़ से बने ये फेस पैक चेहरे को बनाएंगे ग्लोइंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
makeup
फैशन/शैली

चेहरे की रंगत रहेगी बरकरार, इस तरह से करें मेकअप

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
Mexican Rice
खाना-खजाना

स्पेशल राइस से विकेंड को बनाएं खास, स्वाद मिलेगा कुछ हटकर

20/05/2026
Bread Pastry
खाना-खजाना

बच्चों के लिए घर पर ही बनाए ब्रेड पेस्ट्री, मिलेगा मार्केट जैसा टेस्ट

20/05/2026
Next Post
गुड से बने फेस पैक

Face Pack : गुड़ से बने ये फेस पैक चेहरे को बनाएंगे ग्लोइंग

यह भी पढ़ें

गाबा में रचा इतिहास rishabh pant

रिषभ पंत ने 6 छक्के लगाकर जमाया तूफानी शतक, आखिरी ओवर में 22 रन

12/12/2020
AK Sharma

एके शर्मा ने “ट्रस्ट बिलिंग” व्यवस्था का किया शुभारंभ, कंज्यूमर ऐप किया लॉन्च

26/11/2023

झूठ बोलने वाला और भ्रष्टाचार को बढ़ाना देना वाला कभी संत नहीं हो सकता : शिवपाल

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version