• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रात को अपने सिरहाने ना रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी के हो जाएंगे शिकार

Writer D by Writer D
20/09/2025
in फैशन/शैली, धर्म
0
Sleep

Sleep

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व रखता हैं जिसमें बताई गई बातों से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखी गई चीजों की अपनी विशेष ऊर्जा होती हैं जिसका अच्छा और बुरा प्रभाव घर के वातावरण को प्रभावित करता हैं। अगर घर में वास्तु दोष हो जाए तो कलह-कलेश और धन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। इसी तरह वास्तु में सोते (Sleeping)  समय भी कुछ नियम बताए गए हैं जिनकी पालना की जानी जरूरी हैं। वास्तु अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सोते समय अपने सिरहाने नहीं रखा जाना चाहिए क्योंकि ये जीवन में नकारात्मकता और अशुभता लाती है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने के पास रख कर नहीं सोना (Sleeping)  चाहिए…

पैसा या पर्स

लोगों की एक आम आदत होती है बिस्तर के आस-पास पैसे या पर्स रखने की। लेकिन पैसे को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है इसलिए धन से जुड़ी कोई भी वस्तु आपको सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पैसे को बिस्तर में रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और बेवजह ही धन हानि होने लगती है।

कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के स्वचालित माना जाता है, क्योंकि यह हर समय चलते ही रहते हैं। जैसे घड़ी, मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम जैसी चीजें कभी भी सिरहाने के पास रखकर नहीं सोना (Sleeping) चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह चीजें आपकी नींद में बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। यह चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होती हैं। इनमें से निकलने वाली किरणें मस्तिष्क के लिए नुकसानदायक होती हैं।

किताबें, अखबार और मैगजीन

बहुत से लोग रात को सोने से पहले किताबें पड़ते हैं और सोते समय इन्हें अपने सिरहाने के पास ही रख लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों को कभी भी सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। यह चीजें आपकी जिंदगी में नेगेटिव एनर्जी लेकर आती हैं और आपका जीवन तनावग्रस्त हो सकता है।

रस्सी

रस्सी का उपयोग दैनिक जीवन में कई तरह से कर सकते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, इसे सिर के पास रख कर सोने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इससे कार्य करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जूते-चप्पल

अक्सर लोग सोने से पहले अपने बेड के पास जूते-चप्पल उतारकर सोते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, कभी भी बेड के पास या अपने सिरहाने के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे जीवन में निगेटिव एनर्जी आती है।

भूलकर भी न रखें पानी की बोतल

रात को कई लोगों को पानी पीने की भी आदत होती है। ऐसे में कई व्यक्ति पानी की बोतलों को सिरहाने रखकर ही सो जाते है। वास्तु के अनुसार, कभी भी यह बोतलें सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। पानी का संंबंधी चंद्र ग्रह से माना जाता है। ऐसे में यदि आप पानी की बोतल सिरहाने रखकर सोते हैं तो आपको मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

सोना चांदी

हिंदू धर्म में सोने चांदी को बहुत पवित्र माना जाता है और इनकी पूजा भी की जाती है इसलिए वास्तु के अनुसार कभी भी इन सामग्रियों को अपने सिरहाने नहीं रखना चाहिए। ये आपके लिए नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और उन्नति में बाधा डाल सकते हैं।

जंजीर

जंजीर भी कभी भी सिरहाने के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। जंजीर को सिर्फ सिरहाने के पास ही नहीं बल्कि बिस्तर के आसपास भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे बहुत ही अशुभ माना गया है। सिरहाने के पास इन्हें रखकर सोने से व्यक्ति के हर काम में मुश्किलें आ सकती हैं।

ओखली

मान्यता है कि सोते समय सिरहाने के पास कभी भी ओखली नहीं रखनाी चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। इसके अलावा जीवन में सुख-शांति की भी कमी होने लग जाती है।

दवाइयां

सोते समय कभी भी सिरहाने पर दवाइयां नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ये जीवन में वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि सोते समय आप दवाइयां अपने बेड पर या फिर भी सिरहाने पर न रखें क्योंकि ये आपके जीवन में बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

Tags: AstrologyAstrology tipsvastu shastraVastu Tips
Previous Post

हाथ की ये लकीरें करती हैं सरकारी नौकरी की ओर इशारा, जानें और तय करें अपनी राह

Next Post

रसोई में न रखें ये एक चीज, घर से चली जाएगी बरकत

Writer D

Writer D

Related Posts

hair fall
फैशन/शैली

गर्मियों में ऐसे करें अपने बालों की देखभाल

10/03/2026
glowing face
फैशन/शैली

रंगत खो चुके फेस पर ग्लो लाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

10/03/2026
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाएं ये खास पकोड़े, बढ़ जाएगा चाय का जायका

10/03/2026
hair fall
फैशन/शैली

झड़ते बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये नुस्खे

10/03/2026
Chironji Face pack
फैशन/शैली

शारीरिक कमजोरी को दूर कर देगी ये छोटी सी चीज, जानें और भी फायदे

10/03/2026
Next Post
Kitchen

रसोई में न रखें ये एक चीज, घर से चली जाएगी बरकत

यह भी पढ़ें

युवा ब्राह्मणों के सबसे बड़े संगठन का कांग्रेस को समर्थन

25/01/2022
Rape

लखनऊ : आठ साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

08/10/2020
Building Collapse

निर्माणाधीन इमारत ढहने से 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version