• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा ब्राह्मणों के सबसे बड़े संगठन का कांग्रेस को समर्थन

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भाजपा से नाराज प्रदेश के ब्राह्मणों को आज कांग्रेस मनाने में सफल रही। ब्राह्मणों के सर्वाधिक प्रभावशाली, लोकप्रिय एवं संख्या वाले संगठन राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय-अध्यक्ष भृगुवंशी पण्डित आशुतोष पाण्डेय ने कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस के समर्थन की घोषणा की।

हरीश रावत की मौजूदगी में मां शाकुम्भरी देवी के पीठाधीश्वर भृगुवंशी पण्डित आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि वे पूरे प्रदेश में ‘परशुराम रथ-यात्रा’ निकालकर भाजपा की पोल खोलेंगे। कार्य क्रम का संचालन कांग्रेस की गढ़वाल मण्डल की मीडिया प्रभारी गरिमा दासौनी ने किया ।

भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर लगाया पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र के अपमान का आरोप

श्री पाण्डेय इस मौके पर भाजपा को धोखेबाज व अपमानित करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापकों में प्रमुख पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय के ‘हिन्दी से न्याय ‘ इस देशव्यापी अभियान को समाप्त करने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने षड्यंत्र रचे, वहीं हरीश रावत ने वैचारिक प्रतिबद्धताओं , मान्यताओं एवं विचारधाराओं के अनावश्यक दुराग्रहों व दबावों को अस्वीकार करते हुए छोटे-कुंवर को अपना मुख्य प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया।

श्री पाण्डेय की मांग पर प्रदेश में ‘ब्राह्मण कल्याण  बोर्ड का गठन, पुरोहित-पेंशन लागू करने, हरिद्वार में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने एवं भगवान परशुराम की जयन्ती पर राजकीय-अवकाश घोषित करने का समर्थन किया तथा आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी को लागू किया जायगा।

इस मौके पर कांग्रेस झण्डा-अभियान समिति के प्रदेश संयोजक राजकुमार जायसवाल एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के उत्तराखण्ड प्रान्त-प्रमुख गौरव कौशिक प्रमुख भी उपस्थित थे। उत्तराखंड राज्य कार्यकारिणी, 13जिला कार्यकारिणी सहित महिला मोर्चा के 2265 कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के समय 2 लांख ब्राह्मण युवाओं ने सदस्यता ली।

पं. दीनदयाल उपाध्याय परिवार के जन संवाद प्रभारी भास्कर राव ने आशुतोष पांडेय को पत्र लिखकर उन्हें साधुवाद दिया है और कहा है कि  आपके स्नेह, अपनत्व एवं  सम्मान से सम्पूर्ण परिवार अभिभूत है। छोटे-कुंवर (चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय) के देशव्यापी ‘हिन्दी से न्याय ‘ अभियान को समर्थन प्रदान करने वाली कांग्रेस एवं उसके राष्ट्रीय नेता व प्रमुख रणनीतिकार हरीश रावत को ब्राह्मणों के समर्थन की आपकी घोषणा के अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त होंगे ।

CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत 4 हस्तियों को दिया जाएगा पद्म विभूषण

कांग्रेस को इसका उन सभी पांचों राज्यों में आशातीत लाभ मिलेगा, जहां विधानसभा-चुनाव हो रहे हैं ।आप ब्राह्मण-समाज के हितों के लिए सदैव गतिमान व ऊजार्वान रहें, ऐसी हमारी कामना है।

Tags: ashutosh pandeycs upadhayaydehradun newsHarish RawatUK Assembly Election 2022UK Election 2022UK Elections 2022Uttarakhand Assembly Election 2022Uttarakhand chunav 2022uttarakhand election 2022Uttrakhand Newsउत्तराखंड चुनावउत्तराखंड चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभाउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

RPN सिंह के बाद कांग्रेस प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष ने भी पार्टी से दिया इस्तीफा

Next Post

योगी आदित्यनाथ को अभिभावक की तरह मानते है गोरखपुर के निवासी

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Manoj Jarange
Main Slider

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

15/08/2026
Anand Bardhan hoisted the tricolor
उत्तराखंड

प्रशासन फाइल डिस्पोजल से आगे बढ़कर आउटकम डिलीवरी पर करे फोकस: आनंद बर्द्धन

15/08/2026
Next Post
CM Child Service Scheme

योगी आदित्यनाथ को अभिभावक की तरह मानते है गोरखपुर के निवासी

यह भी पढ़ें

Collision

कार-ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

08/04/2023
The bridge over the Mahisagar river collapsed in Vadodara

महिसागर नदी पर बना पुल टूटा, नदी में समाई कई गाड़ियां; 7 की मौत

09/07/2025
सुशांत सिंह राजपूत दिल बेचारा

संजना सांघी ने बताया- अपनी बहनों में मां को देखते थे सुशांत सिंह

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version