• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवउठनी एकादशी पर करें ये काम, मिलेगा विष्णु भगवान का विशेष आशीर्वाद

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवउठनी एकादशी इस बार 14 नवंबर, दिन रविवार को है। इस दिन  भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से आपके ग्रहों को ही मजबूती नहीं मिलेगी, बल्कि भगवान विष्णु की कृपा से आपके बिगड़े हुए काम भी बनेंगे। इस दिन पूजा और व्रत के अलावा विधि विधान से तुलसी जी का विवाह करने से विष्णु जी का विशेष आशीर्वाद मिलता है। आइए आपको बताते हैं ​इस दिन क्या करना चाहिए-

जरूर करें ये काम

1) इस दिन तुलसी के पास रंगोली बनाकर वहां दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी मंत्र या विष्णु भगवान के मंत्र का जाप करें। आप यदि ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप भी 108 बार करते हैं तो आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

2) देवउठनी एकादशी पर गायत्री मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। यदि धन प्राप्ति की इच्छा हो तो भगवान विष्णु को दूध में केसर मिलाकर उससे भगवान का स्नान करिए। इससे आपके घर में धन का आगमन स्वयं होने लगेगा।

3) जिन लोगों के संतान नहीं हैं, वे इस दिन नारायण के सामने घी का दीपक जलाकर संतान गोपाल का 108 बार पाठ करें, तो उनके घ्ज्ञर में जल्द ही बच्चों की किलकारी सुनने के लिए मिलेगी।

4) एकादशी के दिन पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज विष्णु जी को अर्पित करें, इसके बाद ये सभी वस्तुएं गरीबों व जरूरतमंदों में दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।

5)  देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। यदि पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाएं और पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें तो कर्ज से भी जल्दी मुक्ति मिल जाएगी।

6) एकादशी के दिन सात कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराना चाहिए। भोजन में खीर अवश्य शामिल करें। इससे कुछ ही समय में आपकी समस्त मनोकामना पूरी अवश्य होंगी।

7) अविवाहित कन्याएं शीघ्र विवाह के लिए या मनचाहे पति के लिए मां तुलसी को श्रृंगार का सामान भेंट कर सकती हैं।

Tags: Devuthani EkadashiDevuthani Ekadashi 2021
Previous Post

इस बार देवउठनी एकादशी व्रत का मिलेगा दोगुना लाभ

Next Post

ठंड के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद है सोया मेथी का साग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान: सीएम योगी

15/05/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय की अपील- जरूरत भर ही लें पेट्रोल-डीजल, स्टॉक की कोई कमी नहीं

15/05/2026
Bhojshala
Main Slider

धार भोजशाला केस में बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार

15/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड

15/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बड़ा फैसला, विशेष दर्शन व्यवस्था लागू

15/05/2026
Next Post
methi ka saag

ठंड के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद है सोया मेथी का साग

यह भी पढ़ें

murder

रिश्ते शर्मसार : दामाद से अवैध सबंध का विरोध करने पर पत्नी ने की पति की हत्या

02/10/2020
Burning Bus

जैसलमेर हादसा: बस में भड़की आग, 12 जिंदगियां पलभर में खाक!

14/10/2025
jug

घर के इस हिस्से में रखें सुराही, धन का होगा आगमन

07/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version