Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किडनैपिंग के 30 घंटे बाद चंबल में मिला डॉक्टर, हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने का था प्लान

किडनैपिंग के 30 घंटे बाद चंबल में मिला डॉक्टर, हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने का था प्लान

आगरा. उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा से किडनैप किए गए सीनियर डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को गुरुवार 2 बजे राजस्थान के धौलपुर की STF ने चंबल के बीहड़ों में बंधको छुड़ा लिया। पुलिस ने एक लड़की और एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया है कि डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर पैसा वसूलने की तैयारी थी।

कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत, SI समेत 3 की मौत

पुलिस का दावा

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि डॉक्टर महिला से करीब एक माह से संपर्क में थे। महिला ने ही मंगलवार की शाम फोन करके बुलाया था। वे जब भगवान टाकीज चौराहे पर पहुंचे तो उनकी कार में महिला आकर बैठ गई थी। इसके बाद वे रोहता गए, जहां कार में तीन बदमाश बैठे और उन्हें अगवा कर लिया। बदमाशों ने डॉक्टर के परिवार से 5 करोड़ रुपए वसूलने का प्लान बनाया था। हालांकि बदमशों ने परिवार को फिरौती का फोन नहीं किया गया था।

सशस्त्र बदमाशों ने साध्वी की गला दबाकर की हत्या, ग्रामीणों में फैला आक्रोश

बेटे-पत्नी ने पुलिस को दी थी लापता की सूचना

डॉ. उमाकांत की पत्नी डा. विद्या गुप्ता ने बताया कि डॉ. गुप्ता मंगलवार को शाम साढ़े 7 बजे घर से निकले थे वो रोज 10 बजे तक घर वापस आ जाते हैं लेकिन उस दिन 11 बजे तक घर नहीं लौटे और फोन भी बंद आ रहा था, जिससे घर में सभी परेशान हो गए। डॉक्टर उमाकांत गुप्ता की पत्नी विद्या गुप्ता व दोनों बेटे अभिषेक और अभिलाष भी डॉक्टर हैं। तीनों शुरू से ही किडनैपिंग की आशंका जता रहे थे। डॉक्टर के बेटे अभिषेक ने एत्माद्दौला थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस की कई टीम डॉक्टर की तलाश में जुट गई। मामले में आगरा पुलिस ने मध्य प्रदेश की पुलिस की भी मदद ली।

UP बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किए छात्रों के रोल नंबर, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

चबूतरे के नीचे छिपा रखा था

पुलिस का कहना है कि डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को चार बदमाश आगरा से उनकी कार में ही किडनैप कर पहले धौलपुर ले गए थे। धौलपुर के दिहौली क्षेत्र के कठमूरी गांव में तीन बदमाश डॉक्टर को लेकर उतर गए थे। वहां से चंबल के बीहड़ में प्रवेश कर गए थे। वहीं, कार को ले जा रहे बदमाश को धौलपुर शहर में चेकिंग के दौरान मंगलवार रात को पकड़ लिया गया था। यहां पर बदमाश से पूछताछ के बाद अपहरण की कहानी पता चली थी। इसके बाद आगरा और धौलपुर की स्पेशल टीमों ने डॉक्टर की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए थे। 30 घंटे बाद बुधवार रात दो बजे धौलपुर के बीहड़ से डॉक्टर को मुक्त कराया गया। धौलपुर में एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में टास्क फोर्स ने रात को फिर से बीहड़ में सर्च ऑपरेशन चलाया।

Exit mobile version