Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बालिका की बचाई जान, पेट से निकाला बालों को गोला

Dr. S R Samaddar

Dr. S R Samaddar

बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने आश्चर्यजनक और दुर्लभ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 17 वर्षीय बालिका जो दस दिनों से पेट के दर्द, उलटी की शिकायत व पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन के साथ बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में आई थी।

चिकित्सालय में सर्जरी ओपीडी में उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। सीटी व अन्य जांचों में बीमारी का पता नहीं चला। इसके बाद इण्डोस्कोपी में दुर्लभ बीमारी ट्रीचोबेजोर का पता चला। वरिष्ठ सर्जन डॉ. एस आर समद्दर ने उसका इलाज शुरू किया।

डॉक्टर का कहना है कि मरीज लम्बे समय से अपने बालों को नोंच कर खाती थी, जिसके कारण उसे ये बीमारी हुई थी। यह एक प्रकार की मानसिक बीमारी है। अमाशय में बालों का गोला बन जाने के कारण खाना अमाशय के नीचे छोटी आंत में नहीं जा पाता था। जिसके कारण खाने के बाद उल्टी हो जाती थी।

BSP सांसद अतुल राय को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम विवेचना अर्जी

जिससे मरीज अत्यन्त दुर्बल हो गई थी। मरीज का वजन 32 किलो हो गया था। मरीज को भर्ती करके ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। दो सितम्बर को मरीज का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। मरीज वार्ड 31 में भर्ती है। एक सप्ताह में ठीक होने की डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है।

चिकित्सालय में पेट दर्द की शिकायत लेकर आई बालिका की जांचों में कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा था। वरिष्ठ सर्जन डॉ. एस आर समद्दर द्वारा इंडोस्कोपी की गई, जिससे पता चला कि मरीज के आमाशय में बालों का एक गोला है जिसके कारण खाना आंतों में जा ही नहीं पा रहा था।

Exit mobile version