Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रोजाना योग करने से मिलती है कई समस्याओं से निजात

Yoga

Yoga

योग सदियों से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए शारीरिक और मानसिक व्यायाम के सबसे फायदेमंद रूपों में से एक रहा है। नए साल में इसकी लोकप्रियता और बढ़ेगी। सेहतमंद रहने के इस पारंपरिक तरीके को जब आप मौजूदा तरीकों के साथ मिलाकर अपनाते हैं, तब कुछ ऐसा मिलता है, जो आपको नए सिरे से जीवंत और तरोताजा कर देता है।

फिटनेस विशेषज्ञ शालिनी भार्गव कहती हैं, ‘योग को हल्के और जटिल की श्रेणियों में बांटा गया है। कुछेक आसन ऐसे हैं, जो हल्के से मध्यम और जटिल मुद्राओं की ओर ले जाते हैं।’

शालिनी आगे कहती हैं, ‘योग करने से कई समस्याओं से निजात मिलती है। हालांकि यह व्यायाम का चुनौतीपूर्ण रूप भी हो सकता है। लेकिन यदि आप कोई सही आसन चुनते हैं और उसे लगातार करते हैं तो यह आपके दिल की गति को सुचारू रखेगा और इसे निश्चित ही ‘कार्डियो’ के रूप में गिना जाएगा।’

वह कहती हैं, ‘योग से प्रेरित कार्डियो वर्कआउट शरीर को लचीला और मजबूत बनाते हैं।  शरीर के वजन को नियंत्रित करने से संबंधित आसन हैं। कार्डियो योग व्यायाम में साइड प्लैंक, बोट पोज, चेयर पोज, क्रेसेंट लंज एंड वॉरियर शामिल हैं। ये आसन कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं।

Exit mobile version