• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीत के बाद ट्रंप की दहाड़, बोले- अमेरिका में स्वर्णिम काल लेकर आएंगे

Writer D by Writer D
06/11/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Donald Trump

Donald Trump

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने अमेरिका की जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि यह जीत अविश्वसनीय और ऐतिहासिक है। हम अमेरिका की भलाई के लिए काम करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये पल इस देश को फिर से मजबूत करने में मदद करेंगे। फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच कन्वेंशन सेंटर में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि ‘मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा और अमेरिका में स्वर्णिम काल लेकर आएंगे।’

रिपब्लिकन चुनावी अभियान को अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन बताते हुए ट्रंप ने कहा कि हम अपने देश को ठीक करने, अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए काम करेंगे। हमने आज इतिहास रच दिया है। हमने सबसे अविश्वसनीय राजनीतिक जीत हासिल की है। मैं अमेरिकी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अपनी हर सांस के साथ आपके और आपके परिवार के लिए लड़ूंगा।

ट्रंप ने आगे कहा कि मैं अमेरिकी लोगों को आपके 47वें राष्ट्रपति और आपके 45वें राष्ट्रपति चुने जाने के असाधारण सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और हर नागरिक, मैं आपके लिए, आपके परिवार और आपके भविष्य के लिए लड़ूंगा। हर एक दिन, मैं आपके लिए लड़ता रहूंगा और अपने शरीर की हर सांस के साथ, मैं तब तक आराम नहीं करूंगा जब तक कि हम वह मज़बूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका न दे दें जिसके हमारे बच्चे और आप हकदार हैं। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।

राष्ट्रपति चुनाव में चला ‘ट्रंप’ कार्ड, कमला हैरिस का जादू हुआ फेल

 अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (US Vice President Kamala Harris) और रिपब्लिकन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Republican former President Donald Trump) ने अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। लेकिन अब ट्रंप ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है। फॉक्स न्यूज (Fox News) ने बताया कि अगले राष्ट्रपति ट्रंप होंगे। ट्रंप को ने जादुई आंकड़ा 270 को छू लिया है। कमला हैरिस को 225 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।

Tags: donald trumpus president electionsUS Presidential Election Results
Previous Post

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 370 की बहाली का प्रस्ताव पारित, BJP ने जमकर काटा बवाल

Next Post

‘जिसका घर तोड़ा उसे 25 लाख दीजिए…’, सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दिया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Petroleum
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गहराया ईंधन संकट: बचा है सिर्फ 14 दिनों का पेट्रोलियम स्टॉक

06/03/2026
Balen Shah's magic worked in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल चुनाव: जेन-Z आंदोलन का असर, बालेन शाह के नेतृत्व में आरएसपी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

06/03/2026
US attacks Iranian warship IRS Dena
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने भारतीय नौसेना के मेहमान ईरानी युद्धपोत पर किया हमला, 87 नाविकों की मौत

05/03/2026
Israel attacks Palestinian refugee camp
अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल ने फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर किया हमला, 2 की मौत, 1 घायल

05/03/2026
Nancy Grewal
अंतर्राष्ट्रीय

पंजाब की फेमस यूट्यूबर कनाडा में हत्या, घर में घुसकर मौत के घाट उतारा

05/03/2026
Next Post
Supreme Court

'जिसका घर तोड़ा उसे 25 लाख दीजिए…', सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें

shot

चुनावी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/03/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘भागीरथ मोबाइल ऐप’ लॉन्च, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

28/03/2025
Realme Buds Q2 will knock in India on June 24, know features and specifications

भारत में 24 जून को दस्तक देंगे Realme Buds Q2, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version