• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने किया ‘भागीरथ मोबाइल ऐप’ लॉन्च, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Writer D by Writer D
28/03/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में जल संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘जल संरक्षण अभियान 2025’ की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने ‘धारा मेरा-नौला मेरा, गांव मेरा-प्रयास मेरा’ थीम पर आधारित इस अभियान का शुभारंभ किया और एक महत्वपूर्ण मोबाइल एप ‘भागीरथ’ (Bhagirath App) को लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने इस दौरान कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। राज्य सरकार ने प्रदेश के परंपरागत जल स्रोतों, धाराओं और नौलों के संरक्षण के लिए ‘स्प्रिंग एंड रिवर रिवाइव अथॉरिटी’ (SARRA) का गठन किया है। SARRA ने पिछले वर्ष करीब 6500 जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए ठोस कदम उठाए हैं। इसके साथ ही लगभग 3.12 मिलियन घन मीटर वर्षा जल को संरक्षित करने में सफलता हासिल की गई है।

सीएम धामी (CM Dhami) ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि मैदानी क्षेत्रों में भू-जल रिचार्ज के लिए केन्द्रीय भू-जल बोर्ड के साथ मिलकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा नयार, सौंग, उत्तरवाहिनी शिप्रा और गौड़ी नदियों के पुनर्जीवन के लिए IIT रुड़की और NIH रुड़की के सहयोग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

क्या है ‘भागीरथ’ मोबाइल ऐप?

जल संरक्षण अभियान को आम जनता से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भागीरथ’ मोबाइल ऐप लॉन्च की है। इस ऐप के माध्यम से राज्य के किसी भी नागरिक को अपने क्षेत्र के संकटग्रस्त, सूखते या क्रिटिकल जल स्रोतों की जानकारी साझा करने की सुविधा मिलेगी। सरकार उस सूचना के आधार पर संबंधित जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन की प्रक्रिया को तेजी से शुरू करेगी। यह ऐप जनता को सीधे इस अभियान से जोड़ने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का बेहतरीन जरिया साबित होगा।

बाल श्रम के विरुद्ध डिटीएफ टीम ने चलाया अभियान

‘भागीरथ’ एप के जरिए जल संकट वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर समय रहते सुधार के कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं ताकि उत्तराखंड की नदियों, नौलों और धाराओं को भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

Tags: cm dhami
Previous Post

बाल श्रम के विरुद्ध डिटीएफ टीम ने चलाया अभियान

Next Post

उत्तराखंड में 40 हजार से अधिक बालिकाओं को 1.72 अरब रुपये की सहायता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड में 40 हजार से अधिक बालिकाओं को 1.72 अरब रुपये की सहायता

यह भी पढ़ें

Ayurveda

आयुर्वेद के बढ़ते बाजार का बड़ा खिलाड़ी बने यूपी

05/12/2024
SOP realeased

त्यौहारों पर सुरक्षा को लेकर DGP ने जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन

12/10/2020

जानें ऑटोमैटिक और मैनुअल में कौन सी कार है माइलेज के मामले में ज्यादा दमदार

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version