• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में रोज दो लाख से ज्यादा लोग कर रहे दर्शन, एक तिनका भी नहीं हिला: योगी

Writer D by Writer D
29/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि एक समय था जब राजनीतिक दल के लोग अयोध्या जाना भी नहीं चाहते थे, क्योंकि इससे उनकी धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाती थी। आज वही अयोध्या है, जहां प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर रहे हैं, लेकिन एक तिनका भी नहीं हिला। सबकुछ शांतिपूर्वक चल रहा है। उन्होंने अबतक अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन न करने वाले विपक्षी नेताओं को चेताते हुए कहा कि वो लोग श्रीराम के बुलावे का इंतजार ना करें, क्योंकि प्रभु श्रीराम केवल एक बार ही बुलाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार शाम एक निजी टीवी चैनल के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ये भी आश्वस्त किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में यूपी अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करेगा।

राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग अपना परिवार नहीं संभाल पाते वो प्रदेश और देश क्या संभालेंगे। उन लोगों को दूसरों पर दोषारोपण करने की जगह परिवार पर ध्यान देना चाहिए। सीएम योगी ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो अगर कुछ बोलते हैं तो हमें फायदा ही होता है। राहुल जी अगर कुछ ना बोलें या विदेश चले जाते हैं तो हमें चिंता होने लगती है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और इसके बाद का भारत तथा 2017 से पहले और इसके बाद का यूपी, हम सभी के सामने है। सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि देश के नवोदित मतदाताओं को ये बताना जरूरी है कि 2014 से पहले भारत की स्थिति क्या थी। वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति क्या थी, हमारी सीमाओं की स्थिति, आंतरिक व्यवस्था, कश्मीर की समस्या, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और सरकार किस तरह किंकर्तव्यविमूढ़ थी, ये सबके सामने होना चाहिए। हर एक क्षेत्र में व्यापक घोटाले होते थे। गरीब केवल वोट बैंक बनकर रह गया था। 2014 के बाद के बदले भारत को भी हर किसी ने देखा है। आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में है। अपनी सीमाओं की रक्षा और अर्थव्यस्था को भी सुदृढ़ कर रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, हाईवे, एयरवे, इनलैंड वाटर वे के साथ ही योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को प्राप्त हो रहा है। जो पहले कल्पना थी आज वो साकार हो रही है।

टेक्सटाइल सेक्टर में दुनिया को है भारत का इंतजार : सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने बीते सात साल में यूपी में हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था के सुदृढ़िकरण, रिकॉर्ड निवेश और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश हर योजना में फिसड्डी था। गरीबों को योजनाओं से जोड़ने की जगह केवल बदनियती और बंदरबांट की स्थिति थी। यूपी की पहचान कर्फ्यू और दंगों से होती थी। मगर आज यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सहित मीडियाकर्मी एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: ayodhya newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

माध्यमिक शिक्षा की मजबूती को मुख्यमंत्री देंगे 25 करोड़ रुपये का उपहार

Next Post

पहली मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, समर्थन मूल्य 2275 रुपये निर्धारित

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

नशामुक्त दून की दिशा में जिला प्रशासन ने बढाया कदम, ‘‘राजकीय नशामुक्ति केंद्र’’ 1 नवम्बर से संचालित

29/10/2025
AK Sharma held a high-level review meeting.
उत्तर प्रदेश

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य हेतु ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग सक्रिय

29/10/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, वित्तीय प्रबंधन में धामी सरकार का शानदार प्रदर्शन

29/10/2025
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा

29/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बीडा में होगा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का विकास: मुख्यमंत्री

29/10/2025
Next Post
Wheat procurement will start in the state from Monday

पहली मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, समर्थन मूल्य 2275 रुपये निर्धारित

यह भी पढ़ें

Delhi Government

‘जिस तरह भरतजी ने खड़ाऊं रखकर…’, पदभार संभालकर बोलीं आतिशी

23/09/2024
CM Yogi

सीएम योगी ने कहा-संक्रमित व्यक्ति का उपचार संभव है,लेकिन संक्रमित सोच का उपचार नहीं

19/02/2025

कांग्रेस को लगा एक और झटका, बालचंद्रन ने छोड़ी पार्टी

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version