• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल इंजन की सरकार गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

Writer D by Writer D
22/01/2026
in उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, राजनीति
0
Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । आजमगढ़, आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज जनपद आजमगढ़ के विकासखण्ड सठियांव के ग्राम पंचायत शाहगढ़ स्थित राजजानकी निकट जूनियर हाईस्कूल में आयोजित ‘ग्राम चौपाल’ एवं ‘स्वयं सहायता समूह’ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
निरीक्षण एवं प्रदर्शनी

कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी माताएं-बहनें आज आत्मनिर्भर बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई शक्ति प्रदान कर रही हैं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण

सम्बोधन के उपरान्त उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya)  ने शासन की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया:
• आवास एवं रोजगार: ‘डबल इंजन’ सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाबी, सहायता राशि के चेक और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
• पोषण एवं स्वास्थ्य: ‘मिशन शक्ति’ और ‘पुष्टाहार अभियान’ के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की टोकरी भेंट की।
• अन्नप्राशन संस्कार: श्री मौर्य ने नन्हे बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान के द्वार तक विकास पहुँचाने का कार्य कर रही है। ग्राम चौपालों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।”

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, विनोद राजभर, भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनकर सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Keshav Prasad Maurya
Previous Post

लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही: उप मुख्यमंत्री

Next Post

ग्रामीण महिलाओं के जरिए यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास

16/04/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
Next Post
Rural Women

ग्रामीण महिलाओं के जरिए यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार

यह भी पढ़ें

7400mAh बैटरी के साथ आज लॉन्च होगा OnePlus 15R, प्रोसेसर भी है पावरफुल

आज लॉन्च होगा OnePlus 15R, 7400mAh बैटरी के साथ प्रोसेसर भी है पावरफुल

17/12/2025
joint pain signs

जोड़ों में होने वाले हल्के दर्द को भी न करें इग्नोर

11/11/2021
Gangajal

इस दिशा में रखें गंगाजल, नकारात्मक शक्तियां घर से भाग जाएंगी

27/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version