• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन स्वास्थ्य की रक्षा को डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध: योगी

Writer D by Writer D
25/10/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को कहा कि डबल इंजन वाली केंद्र व प्रदेश सरकार जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए संवेदनशील और पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए चलाई जा रही योजनाओं को यदि आम जन तक पहुंचा दिया जाए तो कोई व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा।

योगी (CM Yogi) ने गोरखपुर में स्थित तारामंडल क्षेत्र में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद लोगों की चिकित्सा सहायता में बेहद कारगर साबित हो रही है। इस योजना में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी कारण से जो लोग योजना के दायरे में नहीं आ सके हैं उन्हें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष तथा विधायक निधि से धन उपलब्ध कराया जा रहा है और सभी को बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर स्वास्थ्य सेवा का नया हब बन चुका है। छह वर्ष पहले यहां का इकलौता बीआरडी मेडिकल कालेज बीमार था आज वहां सुपर स्पेशलिटी शुरू होने के साथ अनेक संभावनाएं बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर में एम्स का उद्घाटन कर चुके हैं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में मात्र 12 मेडिकल कालेज थे आज सभी 75 जिलों में मेडिकल कालेज बन चुके हैं या बन रहे हैं। तराई, बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गोरखपुर पर निर्भर हैं इसलिए यहां ऐसे केंद्र की स्थापना करने की जरूरत है जो उनकी जरूरतें पूरी कर सके। इसमें निजी क्षेत्र का भी योगदान हो। इसमें सरकार व निजी क्षेत्र दोनों की भूमिका महत्वपृूर्ण है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के आरपीआई इंस्टीट्यूट की तरह यहां भी आंख का एक बड़ा केंद्र निजी क्षेत्र को विकसित करना चाहिए। जिसे सभी नेत्र रोग विशेषज्ञ मिलकर संचालित करें जिसके पास आंखें नहीं उसके लिए सब व्यर्थ है। पहले 40 वर्ष के बाद महिलाओं की आंखें खराब हो जाती थीं क्योंकि वे चूल्हे पर खाना बनाती थीं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने सभी को गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया है। स्वास्थ्य के प्रति हम जितने जागरूक होंगेए उतने लंबे समय तक समाज व राष्ट्र की सेवा कर सकेंगे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

पीएम मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में बुधवार को पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

Next Post

हत्या मामले में प्रेमी युगल को आजीवन कारावास

Writer D

Writer D

Related Posts

1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

31/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Next Post
Life Imprisonment

हत्या मामले में प्रेमी युगल को आजीवन कारावास

यह भी पढ़ें

rashmi desai रश्मि देसाई

दुर्गा उत्सव मानते हुए रश्मि देसाई दिखीं “बंगाली ब्युटि” के अवतार में

21/10/2020

पाक की ‘नापाक’ साजिश का हुआ खुलासा, 2 आतंकी और गिरफ्तार

14/09/2021
massive fire

दवा के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

07/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version