• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को जला कर मार डाला, पति समेत छ्ह लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Dowry

dowry

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। तालकटोरा इलाके में नव विवाहिता 20 वर्षीय जोया खान की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी तालकटोरा ने बताया कि सहादतगंज क्षेत्र के लकड़मंडी में रहने वाले मो.चांद ने लॉक डाउन के दौरान 5 जून 2020 को अपनी पुत्री दरकशां बानो उफऱ् ज़ोया की शादी अशरफ़ नगर तालकटोरा निवासी मुन्ने खां के बेटे शादाब उफऱ् शानू से की थी। शादाब कापी, किताबों की बाईन्डिंग का काम करता है। मृतका के परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर जोया को प्रताडि़त करने लगे थे। ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल न दिए जाने को लेकर अक्सर जोया के साथ मारपीट करते थे। मज़ूदरी करने वाले मोहमद चांद अपनी गऱीबी के चलते बेटी की ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नही कर सके थे।

जोया की मां फिऱदौस बानो ने बताया कि जोया की हत्या करने के बाद मंगलवार रात 9 बजे आरोपितों ने उन्हें कॉल कर कहा कि आओ तोहफा ले जाओ। पीडि़त मां और उसका पति बेटी की सलामती लेने उसकी ससुराल पहुंचे थे। जोया के कमरे का ताला खालेकर आरोपितों ने दिखाया था। बिस्तर पर जोया कंबल ओढ़े लेटी थी।

कंबल हटा कर देखा तो लाचार मां-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। जोया का शरीर आग से झुलसा हुआ था, उसके मुंह व नाक से झाग निकल रहा था। मृतका के पीडि़त मां और पिता ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल जोया को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल की छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ननिहाल से मिले हिस्से में मांग रहे थे 10 लाख

पीडि़त मां फिरदौस ने बताया कि हाल ही उनके मायके में स पत्ती का बटवारा हुआ था। बटवारे की जानकारी जोया के पति शादाब और उसके ननदोई इजहार को को हो गई थी। आरोपित पति और ननदोई बटवारे की रकम पर भी नजरें जमाये बैठे थे। आरोपित बटवारे में मिली रकम में से 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर आरोपित उसकी पुत्री जोया को प्रताडि़त करते थे।

मोहल्ले वालों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

जोया की निर्मम हत्या किए जाने से स्थानीय लोग आक्रोश में थे। मोहल्ले वालों का कहना था कि दहेज लोभी अक्सर जोया की बेरहमी से पिटाई करते थे। उसे प्रताडऩा देते थे, लाचार जोया अपने पिता के आर्थिक हालात को समझती थी। जोया आरोपितों द्वारा किए जा रहे जुल्मों को सहती रहती थी। घरेलू मामला होने के चलते मोहल्ले वाले भी बीच में नहीं पड़ते थे। बुधवार सुबह जोया की आग से झुलसकर हुई मौत की सूचना पाकर मोहल्ले वाले अचंभित रह गए। लोगों का कहना था कि दहेज लोभियों ने जोया की आग से जलाकर हत्या की है।

कुछ ही घण्टों में पति समेत आधा दर्जन गिरफ्तार

थाना प्रभारी तालकटोरा ने बताया कि मृतका के पिता मो0 चांद ने जोया के पति शादाब, घर में ही रहने वाले ननदोई इजहार, सास, ससुर व अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीडि़त की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित पति समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसीपी बाजारखाला करेगें।

Tags: Lucknow News
Previous Post

मंदबुद्घी को फुसलाकर आरोपियों ने कराया बैनामा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चेपट में आकर थाने में खड़ी गाडिय़ां जली, कोई हताहत नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
fire brokeout

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चेपट में आकर थाने में खड़ी गाडिय़ां जली, कोई हताहत नहीं

यह भी पढ़ें

Kareena Kapoor was seen wishing Kunal Khemu a special birthday

कुणाल खेमू को खास अंदाज में बर्थडे विश करती दिखी करीना कपूर

25/05/2021

इस्कॉन के संस्थापक की जयंती पर PM मोदी ने जारी किया 125 रुपए का सिक्का

01/09/2021
School

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी

25/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version