• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोमांस के बादशाह होते है ऐसे लोग, इनसे जानें व्‍यक्ति का स्‍वभाव

Writer D by Writer D
13/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Color of Eyes

Eyes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं आंखें (Eyes) जो आपको दुनिया को देखने में मदद करती हैं। कहते हैं कि आंखें वह सबकुछ भी कह जाती हैं जो आप जुबां से नहीं कह पाते हैं। आंखें इंसान की परिचायक बनती हैं जो व्यक्ति के बारे में कई बातें बता सकती हैं। समुद्रशास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग से व्‍यक्ति का स्‍वभाव जाना जा सकता हैं। किसी व्यक्ति को जानने-समझने के लिए उससे बातचीत करना जरूरी समझा जाता है लेकिन आंखे इंसान के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

हरी आंखें ( Green Eyes) 

इस तरह के रंग वाली आंखों वाले लोग बहुत ही साफ दिल के होते हैं। इनके दिल में कोई बात छिपी नहीं रहती है और जो कुछ होता है सब जुबान पर आ जाता है। ऐसे लोग अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही वफादार होते हैं और हमेशा साथ निभाते हैं। इस तरह के रंग वाली आंखों के लोगों की पर्सनैलिटी बहुत ही आकर्षक मानी जाती है। करियर के चुनाव को लेकर भी बहुत स्‍पष्‍ट होते हैं।

भूरी आंखें (Brown Eyes) 

भूरे रंग की आंखें देखने में बहुत ही नशीली लगती हैं और इसके साथ ही इस रंग की आंखों के लोग काफी साहसी और निर्भीक किस्‍म के माने जाते हैं। इस रंग के आंखों के लोग पैसों से ज्‍यादा तवज्‍जो रिश्‍तों को देते हैं और इस रंग की आंखों वाली महिलाएं दिल की बहुत ही साफ होती हैं और अपने पार्टनर के प्रति बहुत वफादार होती हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी बिल्कुल भी नहीं होती है।

धूसर आंखें (Grey Eyes) 

धूसर यानी ग्रे रंग की आंख वाले लोगों को रोमांस का बादशाह भी कहा जाता है। रोमांस करने के मामले में इनका मुकाबला नहीं हो सकता। धूसर आंख वालों की एक बहुत ही खास बात होती है कि इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं आता और इसी वजह से ऐसे लोग दूसरों के बीच काफी प्रभावशाली होते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी सशक्त और विनम्र होते हैं।

नीली आंखें (Blue Eyes) 

आमतौर पर ऐसे लोगों को बहुत खूबसूरत माना जाता है और इसकी वजह यह भी है कि यह खुद को लोगों के सामने बहुत अच्‍छे से पेश करते हैं। ये लोग बहुत भाग्‍यशाली भी होते हैं और जिंदगी में पैसा-प्रसिद्धि, बहुत अच्‍छे रिश्‍ते आदि सब कुछ पाते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के मामले में भी बहुत अच्‍छे होते हैं।

काली आंखें (Black Eyes) 

इस रंग की आंखों वाले लोग बहुत ही रहस्‍यमयी स्‍वभाव के माने जाते हैं और इन्‍हें दूसरों के मामले में अधिक बोलना अच्‍छा नहीं लगता है। इस रंग की आंखों वाले लोग अपने काम से काम रखते हैं। ऐसे लोग अपने करियर में सभी फैसले बहुत ही आत्‍मविश्‍वास के साथ लेते हैं और इनके ऊपर भरोसा करके आप अपना कोई भी काम कर सकते हैं। जिनकी आंखें काली होती हैं उनको कभी धन की कमी नहीं होती है।

धुंधली आंखें

ऐसी आंखों वाले लोग स्वाभाविक, मौज-मस्ती और रोमांच पसंद होते हैं। वे समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं। वे साहसी होते हैं और एकरसता की जिंदगी से बहुत जल्दी ऊब जातेहैं। लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।

कत्‍थई आंखें

ब्राउन-कत्‍थई जैसे रंग की आंखों वाले लोग निर्णय जल्‍दी लेते हैं और नुकसान के बावजूद उस पर डटे रहते हैं। ये लोग बहुत जल्‍दी दूसरों के बारे में राय बनाते हैं। बहुत मेहनती होते हैं और अपने स्‍वाभिमान से कभी समझौता नहीं करते हैं।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

चेहरे पर इसको लगाने से आएगा निखार

Next Post

दिवाली से पहले ही घर से निकाल दें ये चीजें, कभी नहीं भटकेगी दरिद्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon Session: Legislative Assembly adjourned until tomorrow.
Main Slider

Monsoon Session: विधायक आलमबदी के निधन पर शोक, विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

03/08/2026
Keshav Maurya
Main Slider

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक: केशव मौर्य

03/08/2026
Hair Color
फैशन/शैली

चुने सही हेयर कलर, लगेंगी बेहद खूबसूरत

02/08/2026
Mutton Biryani
फैशन/शैली

इस रेसिपी से बनाएं मटन बिरयानी, स्वाद ऐसा की बार-बार होगी डिमांड

02/08/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Next Post
Diwali

दिवाली से पहले ही घर से निकाल दें ये चीजें, कभी नहीं भटकेगी दरिद्रता

यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

लल्लू ने कहा- पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक

05/05/2021
Kumari Selja

‘मेरा खानदान कांग्रेस में था, है और रहेगा…’, बीजेपी के ऑफर पर कुमारी सैलजा ने तोड़ी चुप्पी

22/09/2024

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया को यूपी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version