• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP SIT की बड़ी कार्रवाई, भर्ती घोटाले में 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Guava Scam

Guava Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती घोटाले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। SIT ने आरोपियों के पास से 44 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। बता दें कि वर्ष 2018 में 1953 पदों के लिए ये परीक्षा हुई थी। इसमें जमकर हुई अनियमितता के चलते परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

डीजी एसआईटी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 44 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 22 और 23 दिसंबर 2018 को परीक्षा होने के बाद दिल्ली की एसआरएन कंपनी को स्कैनिंग का काम दिया गया था। उसने स्कैनिंग का काम केडी इंटर प्राइजेज से कराया। स्कैनिंग के दौरान ही सांठगांठ कर अभ्यर्थियों की ओएमआरशीट निकालकर सही उत्तर भरे गए थे।

ओएमआरशीट शीट में गड़बड़ी सामने आने पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अनुसचिव राम नरेश प्रजापति ने लखनऊ के विभूतिखंड में 29 अगस्त 2019 को एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद 46 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में जल्द ही एजेंसी के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

मुलायम कुनबे में भाजपा ने लगाई सेंध, भतीजी को दिया जिला पंचायत का टिकट

डीजी एसआईटी ने बताया कि इस भर्ती में सुनियोजित तरीके से धांधली कर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूले गए। परीक्षा कराने वाली एजेंसी के सदस्यों और प्रदेश स्तर के दलालों ने पूरा खेल रचा था। जिन अभ्यर्थियों से सौदा हो गया था, उन्हें ओएमआर शीट खाली छोड़ देने के लिए कहा गया था। स्कैनिंग के समय ऐसी ओएमआर शीट निकालकर उसमें सही विकल्प को भर दिया जाता था। इसके बाद ओएमआर शीट स्कैनिंग रूप में पहुंचा दी जाती थी।

मुरादाबाद के कमलेश सिंह, मऊ के अतुल कुमार राय, अयोध्या के दीपक वर्मा, लखनऊ के राजीव जोसफ, जालौन के महेंद्र सिंह, गाजीपुर के आरपी यादव, संभल के रामवीर सिंह, मुरादाबाद के सत्यपाल सिंह, हरदोई के विमलेश, लखनऊ के नीरज व गाजियाबाद के रोहित को गिरफ्तार किया गया है। आरपी यादव के पास से 19 लाख, रामवीर के पास से 17 लाख और सत्यपाल के पास से 8 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

Tags: crime newsrecruitment scamup newsUP SIT
Previous Post

मुलायम कुनबे में भाजपा ने लगाई सेंध, भतीजी को दिया जिला पंचायत का टिकट

Next Post

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, दो AK-47, 22 पैकेट हेरोइन बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
BSF Encounter

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, दो AK-47, 22 पैकेट हेरोइन बरामद

यह भी पढ़ें

This remedy prevents untimely death

इन उपायों से लंबी होगी आपकी उम्र, टाला जा सकता है अकाल मृत्‍यु का योग

05/12/2025
Third party insurance

अगले महीने से महंगा हो जाएगा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, जानिए कितना बढ़ेगा प्रीमियम

26/05/2022
Mission Shakti

‘सीएम योगी के प्रयासों से आज सशक्त और सुरक्षित महसूस कर रहीं प्रदेश की महिलाएं’

13/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version