• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल का निधन

Writer D by Writer D
06/09/2022
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
Dr. Krishnaveer Singh Kaushal

Dr. Krishnaveer Singh Kaushal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस से चार बार के विधायक रहे डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल (Dr. Krishnaveer Singh Kaushal) का मंगलवार को निधन हो गया। वह 27 अगस्त से आगरा के उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

डॉ. कौशल 84 वर्ष के थे। वह एसएन मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1957 के पहले बैच में एमबीबीएस डिग्री धारक रहे। उन्होंने एमएस की डिग्री भी ली। डॉ. कौशल के राजनीतिक जीवन की शुरुआत रिपब्लिकन पार्टी से हुई थी। 1974 में कांग्रेस और आरपीआई के गठबंधन में छावनी सीट से उन्हें टिकट मिला।

कांग्रेस सरकार में रहे मंत्री

डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल (Dr. Krishnaveer Singh Kaushal) 1974, 1977, 1980 और 1985 में छावनी विधानसभा से विधायक चुने गए। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में डॉ. कौशल को सूचना राज्य मंत्री और उसके बाद शिक्षा मंत्री व कृषि मंत्री बनाया गया। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रहे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही नॉर्थ ईदगाह कालोनी स्थित आवास पर कांग्रेस नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल  के दो बेटे राजेश कौशल और डॉ. यज्ञेश कौशल हैं। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक का निधन पिछले वर्ष हो गया था।

डॉ. कौशल की शवयात्रा बुधवार सुबह 10 बजे नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी से ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। उनकेनिधन पर कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह, मनोज दीक्षित, डा. सिराज कुरैशी, राकेश चौहान, राजकुमार नागरथ आदि ने शोक व्यक्त किया।

Tags: agar newsup news
Previous Post

यूपी में सात IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पचास हजार से अधिक रुपये व सामान बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Arrested

शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पचास हजार से अधिक रुपये व सामान बरामद

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

60 साल के हुए सीएम विष्णु साय, आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ मनाएंगे जन्मदिन

21/02/2024
Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साक्षी धोनी की इमोशनल पोस्ट जीत लेगी आपका दिल

26/10/2020
hailstorm

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी यूपी सरकार

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version